
सीहोर। भैरूंदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में अपहृत की गई दो नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब कर लिया है। शादी का झांसा देकर नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 8 सितंबर को दो पृथक-पृथक फरियादियों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटियों को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। फरियादियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
अलग-अलग दिन बरामद
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने द्वारा कड़ी मेहनत एवं मुखबिरों की सूचना के बाद एक अपर्हता को 10 सितंबर को दस्तयाब किया गया व दूसरी अपहर्ता को इंदौर से 11 सितंबर को प्रवीण भुसारिया पिता लख्खीराम भुसारिया उम्र 21 साल निवासी ग्राम खाण्डाबड़ थाना बुधनी जिला सीहोर के कब्जे से दस्तयाब किया गया। अपहर्ता से पूछताछ कर कथन लिये जिसने शादी का झासा देकर अपने साथ ले जाना बताया जिससे प्रकरण मे धारा 87 बीएनएस का इजाफा की जाकर आरोपी प्रवीण भुसारिया को गिरफ्तार किया गया बाद न्यायालय पेश कर जेल भेजा।