Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सलकनपुर के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ पर गुदा है ‘ऊॅं’

सीहोर। जिले के सलकनपुर में सोमवार सुबह एक तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जैसे ही यह शव देखा, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना देवीधाम के पास स्थित तालाब की बताई जा रही है। शुरुआती अनुमान के अनुसार शव कई दिनों से पानी में पड़ा हुआ था, जिसके कारण वह फूलकर पानी की सतह पर आ गया। शव तालाब की बेल और कचरे में फंसा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय स्वीपरों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह सामने आई है कि मृतक के दाहिने हाथ पर ओम शब्द गुदा हुआ पाया गया है।
एसडीओपी रवि शर्मा के अनुसार अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने के संबंध में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tudi drobna količina limonine lupinice lahko spremeni okus jedi, če jo uporabimo premišljeno. Pri zdravih receptih zato štejejo majhne podrobnosti, ki jih je vredno podrobneje raziskati. prav drobna napaka naredi jogurt kefir Se sprašujete, kako pripraviti okusen in zdrav obrok brez zapletenih postopkov? Poskusite s preprostimi recepti iz svežih sestavin.