Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

केंद्रीय कृषि मंत्री का दौरा… दावेदारों की तैयारी, कौन पड़ेगा भारी, बैनर-पोस्टर लगाकर होगा शक्ति प्रदर्शन

सुमित शर्मा, सीहोर
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं विदिशा संसदीय सीट से सांसद शिवराज सिंह चौहान अपने संसदीय क्षेत्र के बुधनी विधानसभा के दौरे पर आ रहे हैं। वे 17 अगस्त को बुधनी एवं रेहटी के दौरे पर रहेंगे तो वहीं 18 अगस्त को उनका भैरूंदा, गोपालपुर का भी कार्यक्रम तय है। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं बुधनी विधानसभा से विधायक रहे शिवराज सिंह चौहान के दौरे को लेकर जहां संगठन स्तर पर तैयारियां की गईं हैं तो वहीं इस बार बुधनी विधानसभा के होने वाले उपचुनाव के दावेदारों ने भी अपने-अपने स्तर पर तैयारियां की हैं। ये दावेदार केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। इस दौरान बैनरों के माध्यम से भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके लिए बैनर दुकानों पर भी जमघट लगा हुआ है। बैनर लगाकर शक्ति प्रदर्शन पहले भी हो चुका है। अब विधानसभा का उपचुनाव भी नजदीक है, ऐसे में इस बार शक्ति प्रदर्शन एवं स्वागत, सत्कार में भी होड़ लगेगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से इस्तीफा सौंपा था। अब बुधनी में उपचुनाव भी होना है और इस उपचुनाव में यहां से टिकट किसको मिलेगा, इसका बहुत कुछ दारोमदार शिवराज सिंह चौहान पर है। हालांकि टिकट का निर्णय भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व करेगा, लेकिन इसमें शिवराज सिंह चौहान की भी अहम भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में उपचुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बुधनी दौरे पर आ रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने जमकर शक्ति प्रदर्शन भी होगा। भाजपा की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक बुधनी के लिए कई दावेदार भी सामने आ रहे हैं।
इन दावेदारों के नाम चर्चाओं में –
बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा से कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। यदि पार्टी में परिवारवाद की स्थिति नहीं बनी तो इस सीट पर सबसे पहली दावेदारी पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत की है। उन्होंने ही 2005 में शिवराज सिंह चौहान के लिए यह सीट छोड़ी थी। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान भी उन्हें ही यह सीट सौंपना चाहेंगे। हालांकि भाजपा में एक पद-एक परिवार का नियम है, लेकिन ऐसे उदाहरण भी हैं, जहां परिवार में पति-पत्नी विधायक, सांसद सहित अन्य पदों पर हैं। ऐसे में यदि परिवारवाद का नियम शिथिल हुआ तो राजेंद्र सिंह राजपूत को टिकट मिल सकता है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान भी यहां से दावेदार हैं। पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव भी अपने पुत्र विनय भार्गव के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। यदि पुत्र को नहीं मिला तो खुद पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव की भी दावेदारी रहेगी। जिलाध्यक्ष रवि मालवीय का नाम भी प्रबल दावेदारों में शुमार है, तो वहीं शिवराज सिंह चौहान के सखा पूर्व अध्यक्ष मप्र वन विकास निगम गुरूप्रसाद शर्मा की भी यहां से दावेदारी है। इसके अलावा नगर परिषद भैरूंदा के अध्यक्ष मारूति शिशिर का भी नाम प्रबल दावेदारों की सूची में है तो वहीं रघुनाथ सिंह भाटी भी टिकट के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस क्रम में कई अन्य नाम भी शुमार हैं, जो बुधनी विधानसभा के टिकट के लिए जोर-आजमाईश कर रहे हैं। हालांकि यह तो वक्त पर ही सामने आएगा कि कौन के सर पर बुधनी विधानसभा का ताज पहनाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री का होगा भव्य स्वागत: प्रेमनारायण मीणा
भाजपा सलकनपुर मंडल के अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे तक रेहटी पहुंचेंगे। इस दौरान भाजपा सलकनपुर मंडल के पदाधिकारी, नगर परिषद रेहटी के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल सहित कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी भव्य अगवानी की जाएगी। इस दौरान युवा मोर्चा द्वारा बाईक रैली निकाली जाएगी तो वहीं रेहटी कृषि उपज मंडी प्रांगण में उनका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां पर केंद्रीय मंत्री निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन भी करेंगे तो वहीं वे जनसंवाद भी करेंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मेल-मुलाकात के लिए समय तय किया गया है। मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने बताया कि इस दौरान मंच लगाकर अलग-अलग संगठनों द्वारा भी केंद्रीय कृषि मंत्री पर फूलों की बारिश की जाएगी। ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत, सत्कार किया जाएगा।

ये है केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वन-टू-वन कार्यक्रम
– सुबह 11 बजे कार द्वारा भोपाल से रवाना होकर 12.30 बजे बुधनी पहुंचेंगे।
– बुधनी में रेलवे स्टेशन के पास बाईक एवं तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यहां से नया बस स्टैंड पहुंचेंगे एवं लाड़ली बहनों से जनसंवाद करेंगे।
– दोपहर 2.10 बजे भाजपा नेता अर्जुन मालवीय के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं भोजन करेंगे।
– 2.40 बजे बुधनी से रवाना होकर 3.10 बजे रेहटी पहुंचेंगे।
– 3.10 बजे रेहटी थाने के सामने से युवा मोर्चा द्वारा बाईक रैली एवं तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
– 3.30 बजे कृषि उपज मंडी रेहटी में आगमन होगा।
– 4.30 बजे तक यहां पर जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
– 4.30 से 5 बजे तक स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
– 5 बजे रेहटी से कार द्वारा रवाना होकर भोपाल निवास पर पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Как кошка превращается в барометр за час Почему обычный уксус завоевал место в кухне всех профессионалов: неочевидные Почему вам нужен