Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

केंद्रीय बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पत्र: मंत्री विश्वास सारंग

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026.27 केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला मील का पत्थर है। उक्त विचार प्रदेश के युवाए खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किए।
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। इस बजट में 12.2 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर और 7 हाई.स्पीड कॉरिडोर्स के निर्माण का प्रावधान किया गया है, जो बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देगा। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए निवेश को बढ़ाकर 40000 करोड़ रुपये करना देश को तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा।
किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात
बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को केंद्र में रखा गया है। मंत्री सारंग ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है। नारियल, चंदन, कोको और काजू जैसी फसलों के लिए विशेष सहायता और मछली पालन के लिए 500 जलाशयों को एकीकृत करने का निर्णय ऐतिहासिक है।
नारी शक्ति और युवाओं का सशक्तिकरण
महिला छात्रावास: छात्राओं को सुरक्षित आवास देने के लिए देश के प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास बनेगा, जिसके लिए 10000 करोड़ का प्रावधान है।
लखपति दीदी: इस योजना के जरिए महिलाओं को अब बिजनेसवुमन बनाया जाएगा।
युवा और रोजगार: 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना होगी। साथ ही अगले 5 साल में 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार किए जाएंगे।
मध्यम वर्ग और व्यापारियों को राहत
मंत्री सारंग ने बताया कि बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता करने के लिए 17 दवाओं और 7 असाध्य रोगों की दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट दी गई है। मध्यम वर्ग के लिए आयुष केंद्रों हेतु 10000 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है। व्यापारियों के लिए कर व्यवस्था को सरल किया गया है और अब टैक्स मामलों को आपराधिक के बजाय सिविल माना जाएगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य पदाधिकारी और पत्रकार गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko tudi stročnice postanejo osnova lahkih in zelo okusnih jedi. Njihova priprava ponuja več možnosti, vrednih podrobnejše raziskave. kako vrstni red hrane Ko se začnejo hladnejši dnevi, pridejo prav okusni in zdravi recepti z veliko zelenjave ter toplimi, nasitnimi okusi.