Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

खुलेआम गांजा बेचती महिला का वीडियो वायरल…

सीहोर। जिले में अवैध नशे का काला कारोबार किस कदर जड़े जमा चुका है, इसका एक बड़ा खुलासा मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चांदबड़ में हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। वीडियो में एक तय ठिकाने पर बेखौफ होकर गांजे की बिक्री की जा रही है, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि मामला सार्वजनिक होने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गांव के भीतर एक निश्चित जगह पर नशे का धंधा बिना किसी डर के चल रहा है। वीडियो में एक महिला खुलेआम गांजा बेचती नजर आ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह अवैध कारोबार यहां लंबे समय से फल फूल रहा है। नशे के इस सौदागरों ने गांव के शांत माहौल को तो खराब किया ही है, साथ ही क्षेत्र के युवा भी तेजी से इस लत की गिरफ्त में आ रहे हैं।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
चांदबड़ के ग्रामीणों में पुलिस की सुस्ती को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब वीडियो के रूप में साक्ष्य सबके सामने है तो फिर मंडी थाना पुलिस हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठी है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि क्या पुलिस इस गिरोह से अनजान है या फिर जानबूझकर इसकी अनदेखी की जा रही है। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है कि नशे के इस नेटवर्क को ध्वस्त कर आरोपियों को तुरंत जेल भेजा जाए।
सीएसपी का आश्वासन, टीम गठित, जल्द होगी गिरफ्तारी
इस संवेदनशील मामले को लेकर जब सीएसपी अभिनंदना शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने कहा कि वीडियो में एक महिला मादक पदार्थ बेचते हुए साफ दिखाई दे रही है। सीएसपी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही घेराबंदी कर अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti chiedi come rendere più personale il tuo blog? Piccoli dettagli fanno la differenza, ma vale la pena approfondire l'argomento per trovare il tuo stile. tè freddo o consiglio degli amici: vitamina c, raffreddore da fuori sembra innocua: cambiate posizione Da fuori sembra tutto spontaneo, ma dietro un blog personale c'è spesso una piccola regia: idee, ritmo e una voce riconoscibile.