भोपालराजनीतिक

प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बना है: सुमित पचौरी

प्रदेश अध्यक्ष, सह संगठन महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष ने समापन सत्र में प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित

भोपाल। भाजपा के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। हमारे यहां कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है। प्रशिक्षण वर्ग के आधार पर हमारे यहां प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार होते हैं और यही कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है तो वह प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में भोपाल जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायेगा। प्रथम सत्र को भोपाल प्रभारी महेंद्र यादव ने हमारा विचार परिवार विषय पर संबोधित किया। इसकी अध्यक्षता बसंत गुप्ता ने की। द्वितीय सत्र को प्रदेश शासन के मंत्री कमल पटेल ने पिछले 7 सालों में अंत्योदयी पहल विषय पर संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा नेता प्रदीप त्रिपाठी के की। तृतीय सत्र को प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी विजय दुबे ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा विषय पर संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र सिंह राजपूत ने की। चतुर्थ सत्र को वरिष्ठ नेता माधव सिंह दांगी ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य विषय पर संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने की। पंचम सत्र को भाजपा नेता पवन दुबे ने सोशल मीडिया की समझ विषय पर संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष विकास विरानी ने की। इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग, कार्यसमिति के सदस्य सहित प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Užitečné tipy a triky na každý den, chutné recepty a užitečné články o zahradničení - to všechno naleznete na našem webu. Buďte inspirativní a objevte skrytý potenciál své zahrady s našimi informacemi a návody. Buďte sebou, buďte kreativní a buďte zdraví s našimi praktickými tipy pro každodenní život! Jak mohou mořské řasy prospívat vašemu zdraví: Chcete-li zjistit nejlepší triky a recepty pro domácí vaření, zahradničení a životní styl, jste na správném místě! Naše stránka je plná užitečných článků a návodů, které vám pomohou vytvořit zdravý a pohodlný životní styl. Navštivte nás pravidelně pro nové tipy a triky pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život.