राजनीतिकविशेषसीहोर

सीहोर : भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच में उलझी हुई है युवा मोर्चा की कार्यकारिणी

आपसी सामंजस्य नहीं बैठ पाने के कारण लगातार हो रही है लेटलतीफी

सीहोर। सत्ता-संगठन के निर्देश पर भाजपा नेता एक मंच पर तो सामूहिकता का परिचय देते हैं, लेकिन कहीं न कहीं नेताओं के बीच भी आपसी सामंजस्य की बड़ी कमी है। ये कमी ही संगठन को बेहतर करने में रूकावट का काम कर रही है। यही कारण है कि अब तक सीहोर जिले में युवा मोर्चा की टीम का गठन नहीं हो सका है। संगठन ने युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार को बनाया है। अब उन्हें अपनी टीम बनानी है, लेकिन युवा नेताओं की दावेदारी एवं वरिष्ठ नेताओं के बीच में आपसी सामंजस्य न होने के कारण अब तक कार्यकारिणी घोषित नहीं हो सकी है।
प्रदेश संगठन ने दिसंबर-2021 में भूपेंद्र पाटीदार को भारतीय जनता युवा मोर्चा सीहोर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। उसके बाद उम्मीद थी कि भूपेंद्र पाटीदार जल्द ही अपनी टीम का ऐलान करेंगे, लेकिन चार माह बीतने के बाद भी अब तक युवा मोर्चा की जिला सीहोर टीम का ऐलान नहीं हो सका है। उम्मीद की जा रही है कि नवरात्रि में टीम का ऐलान हो जाए। दरअसल युवा मोर्चा टीम में शामिल होने के लिए दावेदारों की भी लंबी फेहरिस्त है। इस सूची में जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं के समर्थक युवाओं के नाम शामिल है। हर कोई नेता अपने ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को टीम में शामिल कराना चाहता है, इसके कारण आपसी सहमति एवं आपसी सामंजस्य नहीं बन पा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर टीम का ऐलान कब तक होता है और कौन-कौन इसमें जगह बना पाने में सफल होते हैं।
युवा मोर्चा की रहती है बड़ी जिम्मेदारी-
भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा रीढ़ की हड्डी है। दरअसल कोई चुनाव हो या फिर पार्टी का कोई बड़ा आयोजन, इसमें युवा मोर्चा की टीम काम में जुटी रहती है। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन मेें युवा मोर्चा जमीनी स्तर पर काम करता है। अब आने वाले समय में लगातार प्रदेश में चुनाव ही चुनाव है। पहले पंचायतों के चुनाव तो उसके बाद नगरीय निकाय के चुनाव भी होने हैं। इसके बाद अगले साल विधानसभा के चुनाव भी हैं।
भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित
सीहोर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, सीहोर विधायक सुदेश राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु जैन की अनुसंशा एवं सीहोर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर की सहमति से महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सीमा परिहार ने मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी घोषित की। इसमें उपाध्यक्ष सोनू ठाकुर, हेमलता मेहता, चैतना सक्सेना, मंडल महामंत्री पद पर सपना मालवीय, पुष्पलता राठौर एवं मंत्री सीमा सक्सेना, मिथलेश राठौर, सावित्री गौर, कोषाध्यक्ष प्रीती सोनी, कार्यालय मंत्री मीना सेंगर, मीडिया प्रभारी कृष्णा कुशवाह, सौशल मीडिया प्रभारी रंजना भारती को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में उमा खत्री, राजकुमारी अरोरा, बविता प्रजापति, पिंकी मेहता, ज्योति चावड़ा को नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri pripravi zdravih jedi zanemarijo ravnovesje okusov. To temo je vredno podrobneje raziskati. znanci svetujejo vrelo vodo, a Ko se po napornem dnevu vrnemo lačni, se najbolje obnese preprost obrok iz svežih sestavin. Z malo domišljije je lahko hkrati okusen, lahek in nasiten.