राजनीतिक

शरद पवार ने कहा- सांप्रदायिक हिंसा से जल रही थी राजधानी दिल्ली, अमित शाह इसे नहीं बचा सके

मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार ने दिल्ली के सांप्रदायिक दंगों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। पवार ने कहा कि शाह दिल्ली की सांप्रदायिक दंगों से रक्षा नहीं कर सके। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एनसीपी की रैली को संबोधित करते हुए पवार ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा का जिक्र किया।
शरद पवार ने कहा, "कुछ दिन पहले दिल्ली सांप्रदायिक हिंसा की वजह से जल रही थी। दिल्ली राज्य को (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल नियंत्रित करते हैं, लेकिन वहां की पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है जिसको अमित शाह देखते हैं। शाह शहर को सांप्रदायिक हिंसा से बचाने में असफल रहे।"

'दिल्ली में कुछ होता है तो पूरी दुनिया में जाता है संदेश'
एनसीपी प्रमुख ने कहा कि अगर दिल्ली में कुछ भी होता है तो संदेश पूरी दुनिया में जाता है। उन्होंने कहा कि विश्व कल्पना करेगा कि दिल्ली में अशांति है। आप सत्ता में हैं लेकिन आप दिल्ली को नहीं संभाल सकते।

 कर्नाटक की भाजपा सरकार पर भी साधा निशाना     
पवार ने हुगली में हुए दंगों को लेकर कर्नाटक की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की दुकानों और उनके मालिकों का उल्लेख होर्डिंग पर किया गया हैं। साथ ही यह भी लिखा गया है कि लोगों को ऐसी दुकानों से खरीदारी नहीं करनी चाहिए। यह तस्वीर उन राज्यों में आम है जहां पर भाजपा सत्ता में है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Výzva pro mozek: Najděte slova "houba, koza a mak" za Jak uhádnout zemi za 3 Lisci trik: prekvapivě náročná hádanka pro pozorné čtenáře Hádanka pro lidi s Neuvěřitelně obtížná Najdete skrytá slova "Lion" a "Spirit" do 8 Silena hádanka: Pouze 1 člověk dokáže Kdo je tady nejhloupější?