धर्म

07 जुलाई 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : बुजुर्गों की बातों में कोई अहम सलाह छिपी होगी। बच्चे आपके व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में कोई अच्छा अवसर अनदेखा न करें। व्यापार में बड़े प्रस्ताव को गंभीरता से परखना जरूरी होगा। आपके विचार आज काफी मजबूत रहेंगे।

वृषभ राशि : आज का दिन सतर्क रहने का है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर पर्दे के पीछे योजना बन सकती है। बड़े-बुजुर्ग पूरी स्थिति को समझ लेंगे। गृहिणियां घर की परिस्थिति को सूझबूझ से बिना टकराव के संभाल सकती हैं। आर्थिक मामलों में किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों की चाल समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि : सुकून और शांति से भरा दिन रहेगा। आप किसी नई तकनीक का इस्तेमाल करके अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बनेगी और वे जल्दी ही लागू भी हो जाएंगी। अगर आप किसी इंटरव्यू आदि में शामिल हो रहे हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है।

कर्क राशि : नीति या नए विचार की मजबूत पहल करने का अच्छा अवसर मिलेगा। कानून क्षेत्र में अटके मामले में तेज तर्कशक्ति आपको सफलता दिला सकती है। चिकित्सा क्षेत्र में नए लक्षणों को गहराई से समझने का मौका मिलेगा। कला क्षेत्र में नए नजरिए से आपकी रचनात्मकता निखरकर सामने आएगी।

सिंह राशि : आज का दिन धैर्य, प्रतीक्षा और पुरानी योजनाओं की समीक्षा का संकेत दे रहा है। पारिवारिक जीवन में पुराने प्रयासों के परिणाम धीरे-धीरे सामने आ सकते हैं। बच्चे अपनी मेहनत का फल पाने के लिए उत्सुक रहेंगे। आर्थिक मामलों में पुराने निवेश के परिणाम आने की संभावना है।

कन्या राशि : व्यापार में अभी उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने की संभावना कम है। कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। इस समय व्यापार में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल कामों में कुछ दिक्कतें रहेंगी।

तुला राशि : तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रक्रिया में अचानक रुकावट आ सकती है। कानून क्षेत्र में पुरानी रणनीति बदलने की जरूरत पड़ सकती है। चिकित्सा क्षेत्र में जटिल परिस्थिति में तुरंत फैसला लेना होगा। योजना में तत्काल बदलाव करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि : प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा और बेहतर जानकारी भी हासिल होगी, इसलिए अपने महत्वपूर्ण कामों पर खास ध्यान दें। किसी लक्ष्य को पाने में भाइयों का सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी।

धनु राशि : व्यवसायिक कामों में अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें, वरना कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। धन का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी रखें। नौकरी में दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम से मतलब रखें।

मकर राशि : आज का दिन अवसरों और भाग्य के मजबूत साथ से भरा रहेगा। परिवार में अचानक हुई किसी घटना से घर के माहौल में खुशनुमा बदलाव आ सकता है। गृहिणियां अपनी घरेलू योजनाओं में बड़ा बदलाव कर सकती हैं। धन और आर्थिक मामलों में बड़ा अनपेक्षित लाभ मिल सकता है या अचानक खर्च सामने आ सकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन सहयोग, व्यावहारिकता और योजनाबद्ध प्रगति का अवसर लेकर आएगा। परिवार में बड़े काम को मिलकर पूरा करने का अच्छा माहौल बनेगा। बच्चे समूह गतिविधि में हिस्सा लेकर नई बातें सीखेंगे। आर्थिक मामलों में साझेदारी या मिलकर बनाई गई योजना अच्छा लाभ दे सकती है।

मीन राशि : कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों का पूरा सहयोग रहेगा। आपकी एकाग्रता और उपस्थिति माहौल को अनुशासित बनाए रखेगी। पार्टनरशिप से जुड़े बिजनेस में छोटी सी गलतफहमी के कारण अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button