धर्म

नारियल के 10 उपाय बना सकते हैं आपको करोड़पति

नारियल ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत है इसलिए आप खाने की जगह चाहें तो नारियल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल की चटनी बनती है और नारियल का सब्जी में भी इस्तेमाल किया जाता है।
नारियल को 'श्रीफल' भी कहा जाता है। मंदिर में नारियल फोड़ना या चढ़ाने का रिवाज है। आओ जानते हैं नारियल के ऐसे 10 उपाय जिन्हें दशहरे के दिन करने से धनलाभ होगा।

1. एक नारियल पर चमेली का तेल मिले सिन्दूर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़-चना) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। तत्काल लाभ प्राप्त होगा।

2. सुबह नित्य कर्म व स्नान आदि करने के बाद अपनी लंबाई के अनुसार काला धागा लें और इसे एक नारियल पर लपेट लें। इसका पूजन करें और उसको नदी के बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही भगवान से ऋण मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

3. कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान्न के साथ आस-पास के किसी भी विष्णु मंदिर में अपने संकल्प के साथ चढ़ा दें। तत्काल ही व्यापार चल निकलेगा।

4. यदि रुपया टिक नहीं पा रहा हो या सेविंग नहीं हो पा रही हो तो परिवार आर्थिक संकट में घिर जाता है। ऐसे में एक जटावाला नारियल, गुलाब, कमल पुष्प माला, सवा मीटर गुलाबी, सफेद कपड़ा, सवा पाव चमेली, दही, सफेद मिष्ठान्न एक जोड़ा जनेऊ के साथ माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके पश्चात मां की कपूर व देसी घी से आरती उतारें तथा श्रीकनकधारा स्तोत्र का जाप करें। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

5. यदि कोई काम काफी प्रयास के बावजूद सफल नहीं हो पा रहा तो आप एक लाल सूती का कपड़ा लें और उसमें रेशेयुक्त नारियल को लपेट लें और फिर बहते हुए जल में प्रवाह कर दें। जिस वक्त आप इसे जल में बहा रहे हों उस वक्त उस नारियल से सात बार अपनी कामना जरूर कहें।

6. एक साबूत पानीदार नारियल लें और उसे अपने उपर से 21 बार वारकर किसी देवस्थान की आग में डाल दें। ऐसा घर के सभी सदस्यों के उपर से वारकर करेंगे तो उत्तम होगा।

7. सुबह जल्दी उठकर नित्यकर्मों से निवृत्त होने के बाद श्रीगणेश और धन की देवी महालक्ष्मी का पूजन करें। पूजन में एक नारियल रखें। नारियल की भी अच्‍छे से पूजा करें।

8. दशहरे के दिन जिस तरह शमी की पूजा करते हैं शनि दोष से बचने के लिए। शमी वृक्ष के नीचे एक नारियल उन्हें अर्पित करें और वहां धूप दीप प्रज्वलित करके शनिदेव से शनि, राहु और केतु की पीड़ा से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

9. नौकरी में परेशानी को दूर करने के लिए दशहरे के दिन पूजन करके नारियल सहित 10 फल माता को अर्पित करने के बाद उन्हें गरीबों में बाट दें।

10. दशहरे से एक दिन पहले नारियल को अपने सिर के पास रख कर सोएं। फिर दशहरे की सुबह उस नारियल को जल में प्रवाहित करते हुए 'ॐ रामदूताय नम:।' मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में चल रही परेशानियां दूर होगी। साथ ही आगे आने वाली बांधाओं व संकटों से छुटकारा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono da un'unica idea, ma crescono grazie alla costanza. Vale la pena approfondire il metodo. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche senza Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del persino le bordure fiorite fermano le erbacce In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni prima scegliere il dolce che protegge il cuore Quasi tutti confondono i nuovi criteri d'invalidità dopo il caffè otto bicchieri quattro pesci battono Hai questo raro gruppo sanguigno? Notti agitate: cosa aiuta davvero Piccole distrazioni, meno freni mentali A volte basta una data aggiornata in fondo alla pagina per dare coerenza a un blog. Anche i dettagli minimi aiutano a costruire una voce personale e rendono il sito più credibile nel tempo.