धर्मरेहटीसीहोर

श्रीकृष्ण जन्म पर नाचे भक्त, धूमधाम से मनाया उत्सव

रेहटी तहसील के ग्राम बोरदी में चल रही है श्रीमदभागवत महापुराण

रेहटी। तहसील के ग्राम बोरदी में चल रही श्रीमद भागवत महापुराण के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण के जन्म पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने खुशियां मनार्इं और जमकर नाचे। इस दौरान मक्खन एवं मिश्री का प्रसाद भी बांटा गया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा श्रवण कराते हुए व्यास पीठ से पंडित भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सर्व व्यापक ईश्वर को सदैव अपने पास ही अनुभव करते हुए कर्म करना चाहिए। वह कर्म ही पूजा बनकर प्रभु को प्रसन्न कर देता है। एकांत में बैठकर अपने मन के द्वारा भगवान से वातार्लाप किया करो। ऐसा मानसिक चिंतन हमेशा करते रहो। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत की रोटी खाओ और भजन, भक्ति, सेवा भी करो। मेरे-तेरे के भाव, राग-द्वेष, भेदभाव मिटाकर, आंतरिक प्रसन्नता सबसे बड़ा भगवदीय गुण है। सदैव सेवा करते रहो और सेवा लेने से बचो। निज कृपा के बाद ही सतगुरु कृपा होती है। पंडित भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि जीवन में ईश्वर का, सच्चे संत सत्गुरु का भरोसा करना चाहिए। किया हुआ कर्म अच्छा या बुरा, शुभ या अशुभ कभी भी निष्फल नहीं होता है। समय आने पर सुख-दुख के रूप में सबको भोगना ही पड़ेगा। सब आसान हो जाता है यदि आप पुरूषार्थ करते हैं और सब कुछ कठिन है यदि व्यक्ति आलस्य करता है, इसलिए पुरूषार्थी बनो। सनातन धर्म सभी का एक ही है और मूल ग्रंथ वेद ही है। दुनिया में एक ही सत्य है। अनेक सत्य नहीं हो सकता, सद्ज्ञान के बाद ही सत्य समझ में आता है। व्यक्ति धन से, पद से, उम्र से बड़ा माना जाता है, लेकिन वास्तविकता में देखे तो सदविचार से, सच्चरित्रता से, त्याग से, सदाचार से, सद्ज्ञान से, संयम से कोई भी बड़ा बन सकता है। ग्राम बोरदी में श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन भाजपा के सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा द्वारा कराया जा रहा है। कथा सुनने के लिए आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी कथा श्रवण करने के लिए ग्राम बोरदी में पहुंच रहे हैं। कथा का आयोजन 29 मार्च तक होगा। अंतिम दिन समापन के साथ भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
प्रतिदिन कराया जा रहा है योगाभ्यास-
श्रीमद भागवत महापुराण के दौरान जहां कथावाचक पंडित भगवती प्रसाद तिवारी द्वारा भक्तों को गीता ज्ञान बताया जा रहा है तो वहीं उनके द्वारा यहां उपस्थित भक्तों की सेहत को लेकर योगाभ्यास भी कराया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक लोगों को योगाभ्यास कराकर इसके लाभ के बारे में बताया जा रहा है। योगाभ्यास में लोग रूचि लेकर पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se tudi vi sprašujete, kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? S svežimi sestavinami ter nekaj domišljije lahko vsakdanjo kuhinjo obogatite brez zapletenih postopkov. To temo je vredno podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno nasitno solato Ko se jesenski dnevi skrajšajo, je vredno premišljeno izbrati tudi jedi: sezonske sestavine ponujajo preproste, hranljive in okusne kombinacije.