धर्म

2 फरवरी राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष : इस राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में मिश्रित फलकारक है। आज आपके कुछ रुके कार्य पूर्ण होंगे तो वहीं कहीं से सम्मान की प्राप्ति भी होगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। किसी अच्छे कार्य पर आपका पैसा खर्च होगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा और आपके लिए लाभ का दिन है।

वृष : इस राशि वालों की ग्रहदशा आज अनुकूल है और उन्हें लाभ प्राप्त होगा। आज आॅफिस और घर दोनों स्थानों पर सम्मान की प्राप्ति होगी। मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपकी मुलाकात करियर के लिए उपयोगी कुछ महान लोगों से हो सकती है। आगे चलकर इनसे आपको लाभ होगा। अधिकारियों की कृपा से धन लाभ होगा। अवसर का लाभ उठाने के लिए तत्पर रहें।

मिथुन : इस राशि के लोगों को आज समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अकारण किसी से विवाद और बहस हो सकती है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें। आज किसी से लेन-देन करना आपको भारी पड़ सकता है। पैसों का निवेश कहीं न करें।

कर्क : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन आपके लिए सुख शांति वाला रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। आज आपके पास नौकरी से जुड़े कुछ बेहतर प्रस्ताव आ सकते हैं।

सिंह : इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और खुद को ऊर्जा से युक्त महसूस करेंगे। अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ होने की उम्मीद है और कोष में वृद्धि होगी। शाम के समय कोई हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है और यहां पर आपको कुछ खर्च भी करना पड़ सकता है।

कन्या : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है और आज आपके सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। दाम्पत्य जीवन बेहतर होगा। आज ससुराल में न्यौते में आपका कुछ खर्च हो सकता है। कारोबारियों को आज लोहे के काम में लाभ हो सकता है।

तुला : इस राशि के लोगों के लिए ग्रहों की दशा शुभ बन रही है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा और आप आज जरूरत के सामान की खरीद करेंगे। परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रात्रि में किसी विशेष समारोह में महान व्यक्ति के मिलने से बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी। आज कोई प्रॉपर्टी खरीदने से पहले कागजों को जांच लें।

वृश्चिक : इस राशि के लोगों के लिए दिन काफी व्यस्तता वाला रहेगा। आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनावमुक्त रहेगा। आज कोई भी फैसला लेने से पहले अपने बुद्धि विवेक से काम लें और निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा अत: खानपान में सावधानी बरतें। आज कोई आर्थिक मदद आपको मिल सकती है।

धनु : इस राशि के लोगों का दिन आज आर्थिक मामलों में कमजोर पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए किसी वजह से नुकसान की आशंका है। व्यर्थ व्यय के कारण आप परेशान रहेंगे और खर्च पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। नजदीक व दूर की सकारणीय यात्रा हो सकती है। शाम के वक्त कुछ अच्छे समाचार मिलने हर्ष होगा।

मकर : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्मान और सुख बढ़ाने वाला हो सकता है। भूमि, जमीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ हो सकता है। आज कोई खरीद फरोख्त भी आपको अच्छा मुनाफा दे सकती है। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा। आज छात्रों को भी किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ : इस राशि वालों की ग्रह दशा आज आपके लिए अनुकूल है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे कोई लाभ का सौदा हो सकता है। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं। आज के दिन घर के किसी जरूरी सामान की खरीद कर सकते हैं। कोई फायदे वाली डील हो सकती है।

मीन : इस राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। आज आपको कहीं से अचानक उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी और उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा और मन में हर्ष होगा। परिवार के लोग किसी प्रकार की मदद के वक्त खड़े रहेंगे।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9200382100, 9669282874, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale può sembrare solo una raccolta di pensieri, ma dietro ogni pagina ci sono scelte di stile, struttura e tono. Capire come costruirlo bene merita un'analisi più approfondita. trascurare le sette abitudini delle andando in ospedale, ecco le nuove regole il bicchiere del caffè nasconde rischi quelle piccole mollette: nove riusi domestici mangiare mandorle senza conoscerne gli effetti cardiaci Un dettaglio sulle date, svolte imminenti In autunno nasce il dolcificante zero Dal primo sorso, caffè più salutare la piccola spugna che saltare questi semi indebolisce E se fosse il momento di dare una voce più personale al tuo spazio online? Bastano idee sincere, uno stile riconoscibile e un ritmo sostenibile per trasformare ogni post in una piccola conversazione.