धर्म

20 फरवरी 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : अपने रिश्तों के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहना और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगा। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित करने से निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपके मन में जो भी सपने या कल्पनाएं हैं, उन्हें पूरा करने के लिए अनुकूल समय है।

वृषभ राशि : आज आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य संपन्न होने वाला है, जिससे आप बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव करेंगे। पारिवारिक तथा आर्थिक गतिविधियों को सुलझाने में ही व्यस्तता बनी रहेगी। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।

मिथुन राशि : किसी भी कार्य को सहज तरीके से करने का प्रयास करें, आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे। संतान पक्ष की किसी गतिविधि से मन में प्रसन्नता रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन की सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा।

कर्क राशि : घर में खास मेहमानों के आगमन से खुशनुमा वातावरण बनेगा। पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि : इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि : राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। तकाजा करने पर फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी।

तुला राशि : आज दिनचर्या व्यवस्थित करने में कुछ मेहनत रहेगी, लेकिन आप उसके उचित परिणाम जरूर हासिल कर लेंगे। परिवारजनों का सहयोग भी मिलेगा। किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़ना और सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। संपर्कों तथा सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ाने से खास जानकारियां भी मिलेंगी।

वृश्चिक राशि : कॉल अथवा किसी मित्र के माध्यम से विशेष जानकारी मिलेगी, जो लाभदायक भी रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, अतः इसके लिए प्रयासरत रहें। आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ द्वारा किसी भी विपरीत परिस्थिति में समाधान निकाल लेंगे।

धनु राशि : बेहतरीन दिन रहेगा। आपके उत्तम व्यवहार की वजह से लोगों के सामने अच्छी इमेज बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित उचित उपलब्धियां हासिल होने वाली हैं। पारिवारिक अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

मकर राशि : आज अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ किसी कार्य की प्लानिंग करें। इससे अधूरे पड़े हुए कार्यों में भी सुधार आएगा। साथ ही किसी असंभव कार्य के अचानक बन जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन बना रहेगा। युवा वर्ग भरपूर आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता रखेंगे।

कुंभ राशि : खास और प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिले, तो उसे हाथ से न जाने दें। उनके मार्गदर्शन में आपको कई बेहतरीन सुझाव मिलेंगे। दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लें। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से खुशी रहेगी।

मीन राशि : किसी अनुभवी अथवा गुरु तुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपने काम को प्रगति पर लेकर जा सकते हैं। अपने हुनर अथवा काबिलियत को सबके समक्ष लाने का उचित समय है। स्त्री वर्ग अपने किसी खास कार्य को संपन्न करने में विशेष प्रयास करेंगी और सफल भी रहेंगी।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.