धर्म

22 फरवरी राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन आज काफी मधुर रहेगा। दोस्तों के साथ आज आप किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। यदि आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन होती है तो इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है, इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। नए संबंधों के बनने से आज आपका भाग्य चमक रहा है। आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

वृषभ राशि : दिन काफी मिलाजुला रहेगा। आज आज आपको अपना ध्यान नई योजनाओं पर लगाना होगा क्योंकि इससे अचानक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आज आपको अपने वरिष्ठ अधिकारी का गुस्सा झेलना पड़ सकता है, इसलिए ध्यान दें। शाम के समय आपको सामाजिक संबंधों से लाभ होगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

मिथुन : इस राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। आज के दिन नौकरी और व्यापार से जुड़े कुछ मसले सुलझते हुए नजर आएंगे। कोई भी व्यवसाय किसी के लिए छोटा या बड़ा नहीं होता है, इसलिए यदि आपके मन में ऐसी भावना है तो इससे छुटकारा पाएं और मन लगाकर अपना काम करें। आज की रात का समय मित्रों और परिजनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा। आज का दिन आपके लिए मुनाफा जरूर लेकर आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि : आज का दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। आज आप अपने काम में काफी व्यस्त नजर आएंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना पर ध्यान न दें और अपना काम मजे से करते रहेंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। आज के दिन आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में सफल होते हुए दिखाई देंगे, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपके मन में खुशी की लहर दौड़ेगी।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

सिंह राशि : आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। अगर आज आप किसी अनजान व्यक्ति से कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि आपका नुकसान हो सकता है। आज व्यर्थ के दुखों और चिंताओं से मन उदास रहेगा और नई उपलब्धियां भी आज मेहनत करने के बाद ही देखने को मिलेंगी। आपकी सामाजिक जिम्मेदारी भी बढ़ रही है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

कन्या राशि : इस राशि के जातकों का दिन आज सहजता से बीतेगा। आज के दिन आपके घर में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आज आपको राजकीय मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होगा। आज सुख-समृद्धि और पारिवारिक मांगलिक कार्यों में आपको अपने सगे-संबंधियों का सहयोग मिल रहा है। रचनात्मक कार्य में लगे रहेंगे। प्रतिकूल परिस्थिति आने पर आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मुस्तैदी से लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

तुला राशि : आज जरूरत से ज्यादा महत्वाकांक्षी होना परेशानियों को जन्म दे सकता है। समस्याओं का समायोजित समाधान न मिलने से आपका मन अशांत रहेगा जिससे आप उदास नजर आएंगे। निकट या दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है और स्थगित हो सकता है। यदि आपके घर में कोई काम चल रहा है तो आप काफी फंसे रहेंगे। आपका दिन मिलाजुला नजर आ रहा है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि : आज आपका पूरा दिन कुछ खास करने की भागदौड़ में गुजरेगा, जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे। आज अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपको अपने निराशाजनक विचारों से बचना होगा। शाम का समय आपको ढेर सारी खुशियां देगा क्योंकि आज अचानक आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

धनु राशि : इस राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा। आज आपका सितारा बुलंदियों पर रहेगा। किसी खास आयोजन के तहत आज आपको आश्चर्यजनक तरीके से फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। जैसे-जैसे आप धर्म और अध्यात्म की ओर बढ़ेंगे, यह आपकी आस्था को और गहरा करेगा। रोजमर्रा के कामों में लापरवाही न करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग काफी दौड़ते रहेंगे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

मकर राशि : इस राशि के लोगों का दिन आज काफी व्यस्तता में बीतेगा। अचानक मेहमानों के आने से आपका खर्चा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है और कार्यक्षेत्र में भी आपके वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है, लेकिन आपका दांपत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटता नजर आ रहा है।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

कुंभ राशि : राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। आज आपके लिए जमीन खरीदने और स्थान बदलने का सुखद संयोग बनता नजर आ रहा है, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। सांसारिक सुख-सुविधाएं और घरेलू उपयोग की प्रिय वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। प्रभाव से आज आपको सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

मीन राशि : इस राशि के लोग आज उत्साहित और आनंदित रहेंगे। संतान की ओर से खुशी मिलेगी, साथ ही आज आप इनकी किसी समस्या का निदान भी कर पाएंगे। आज किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी विशेष उपलब्धि से भी आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मौसम के परिवर्तन का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सेहत के मामले में सजग रहें। आज आप परिजनों के साथ खुशी के पलों का आनंद उठाएंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ दिलाएगा।

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-

सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9200382100, 9669282874, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Descoperă cele mai bune trucuri de viață, rețete delicioase și articole utile despre grădinărit pe site-ul nostru. Află cum poți să-ți faci viața mai ușoară, să gătești preparate delicioase și să ai un grădină frumoasă. Fii gata să descoperi cele mai interesante și practice sfaturi care îți vor schimba viața în bine! De ce nu se înroșesc roșiile pe Salată senzațională fără maioneză: rețetă Cum să înțelegi că soția ta Valul de cafea în cloud: TikTok s-a transformat Cum să faci murături Secretele unui Care este mai sănătos: morcovii sau sucul de morcovi? Nutriționiștii Descoperiți cele mai bune trucuri pentru gospodărie, rețete delicioase și sfaturi utile pentru grădinărit pe site-ul nostru! Aici veți găsi informații practice și sfaturi pentru a vă simplifica viața de zi cu zi. Indiferent dacă doriți să învățați cum să gătiți cele mai bune mâncăruri sau să aveți un grădina frumoasă și roditoare, suntem aici pentru a vă ajuta. Vă promitem că veți găsi tot ce aveți nevoie pentru a vă transforma casa și grădina într-un loc minunat. Nu ratați șansa de a descoperi secretele unei vieți mai bune!