धर्म

29 अप्रैल 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : पारिवारिक वातावरण काफी स्थिर और अनुशासित रहेगा। हाउसवाइफ आज घरेलू बजट और सेविंग्स पर विशेष ध्यान देंगी। आज नए जोखिम लेने के बजाय अपने पुराने लाभ को बचाकर रखने पर ध्यान देंगे। किसी भी अनावश्यक विवाद से बचें और अपनी ऊर्जा को संभालकर रखें।

वृष राशि  :  राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। युवाओं को प्रतियोगिता से जुड़ी गतिविधियों में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। बजट के अनुसार खर्च करना आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखेगा।

मिथुन राशि : व्यवसाय की सभी गतिविधियों में अपनी मौजूदगी अनिवार्य रखें और सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी, जिसमें आपका भी योगदान रहेगा।

कर्क राशि  :  वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में कोई नई व्यवसायिक योजना काम में बदल सकती है। दैनिक आय में भी कुछ वृद्धि होगी। खानपान से जुड़ी गतिविधियों में सुधार आएगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों में लापरवाही की वजह से कुछ गलतियां हो सकती हैं।

सिंह राशि  :  बच्चे आज अपनी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में काफी सक्रिय दिखेंगे। हाउसवाइफ घर में किसी नए प्रयोग की प्लानिंग कर सकती हैं। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन तुरंत फैसले लेने का है। किसी अचानक ट्रिप के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपकी हिम्मत को और बढ़ाएगा। अपनी स्फूर्ति से आप हर माहौल को खुशनुमा बना देंगे।

कन्या राशि  :  आपके व्यवहार और वाणी से लोग आकर्षित होंगे। आज आपका कोई रुका हुआ निजी काम पूरा होने वाला है और आप बहुत ज्यादा मानसिक शांति महसूस करेंगे। पारिवारिक और कारोबारी काम आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।

तुला राशि : डॉक्टर्स और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को उनके पेशेंट्स और सीनियर्स से सराहना मिलेगी। काउंसलिंग या हीलिंग का काम करने वालों को नए क्लाइंट्स मिलेंगे। ऑफिस में आपकी सुलझी हुई इमेज प्रमोशन के रास्ते खोल सकती है। नए अवसर आज दस्तक देंगे।

वृश्चिक राशि  :  व्यवसाय से जुड़ी कोई भी डील या अनुबंध मिले, तो उसे हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार न करें। उचित समय पर किए गए कामों के परिणाम अनुकूल मिलते हैं। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में चल रहे मतभेद दूर होंगे और आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा।

धनु राशि : आप अपने आसपास मौजूद अच्छे अवसरों को नजरअंदाज कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा, लेकिन बातचीत की कमी खलेगी। हाउसवाइफ आज अपनी डेली रूटीन से बोरियत महसूस कर सकती हैं। बिजनेसमैन नई डील्स को लेकर थोड़े अनमोटिवेटेड रहेंगे। किसी बड़े सेलिब्रेशन के प्रति आज आपका रुझान कम रहेगा।

मकर राशि : वर्तमान समय के अनुसार अपनी दिनचर्या और व्यवहार में बदलाव लाने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात आपको खुशी देगी। प्रयास करने पर कहीं उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। घर के वरिष्ठ लोगों से उपहार स्वरूप कोई वस्तु मिलेगी।

कुंभ राशि : व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आय की स्थिति भी बेहतर होगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। रुकी हुई या अटकी हुई पेमेंट आज वापस मिल सकती है।

मीन राशि : सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को सरकारी प्रोजेक्ट्स में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। एंटरप्रेन्योर आज अपने बिजनेस के लिए नए और कड़े नियम बनाएंगे। प्रमोशन की राह देख रहे लोगों को सीनियर अथॉरिटी से सकारात्मक संकेत मिलेंगे। ट्रांसफर के इच्छुक लोगों की बात आज आगे बढ़ सकती है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Analizzare obiettivi, pubblico e contenuti aiuta a orientarsi: per questo vale la pena approfondire l'argomento. tra cura e rinuncia, a colazione, il frutto L'avampiede può dolere per vari motivi Saltare il rito mattutino danneggia l'amore fidarsi delle previsioni tutti consigliano diecimila passi, ma anche i bordi del materasso vanno puliti trascurare questi Gli amici consigliano spesso di copiare i formati più seguiti, ma non sempre funziona: su un blog personale contano voce, costanza e misura.