19 जुलाई 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज का समय आपके पक्ष में है। किसी रिश्तेदार के साथ निजी विवाद चल रहा है, तो किसी समझदार व्यक्ति की मदद से मामला सुलझ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे।
वृष राशि : आज किसी के साथ पार्टनरशिप का काम शुरू न करें, क्योंकि नुकसान हो सकता है। कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें।
मिथुन राशि : काम करने के नए तरीके सूझेंगे और लोग आपकी समझ की तारीफ करेंगे। पुरानी उलझनें दूर होंगी। टीम का सहयोग बढ़ेगा और ऑफिस का माहौल संतुलित रहेगा। पार्टनरशिप में बातें साफ होंगी।
कर्क राशि : आज का दिन शांत और सुकून भरा रहेगा। बच्चों की शरारतों से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। घर की सजावट में बदलाव करने का विचार आएगा। छोटा आर्थिक फायदा उत्साह बढ़ा सकता है।
सिंह राशि : अनजान लोगों से सावधान रहें। दोपहर में कमाई कमजोर पड़ सकती है। बाहरी लोग परेशान करेंगे। कीमती सामान की रक्षा करें। शाम को स्वयं को मजबूत स्थिति में पाएंगे।
कन्या राशि : महिलाएं अपने करियर को लेकर खास तौर पर सावधान रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
तुला राशि : आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों चरम पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम से अधिकारी प्रभावित होंगे और प्रमोशन को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है।
वृश्चिक राशि : रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई विरोधी आपके खिलाफ गलत माहौल बनाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपनी बात पूरे आत्मविश्वास और तथ्यों के साथ रखें।
धनु राशि : आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सक्रियता भी बढ़ेगी। किसी सरकारी योजना में निवेश करने का विचार लाभ दे सकता है, लेकिन किसी भी शुभ समाचार पर तुरंत निर्णय लेने से बचें।
मकर राशि : आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालें।
कुंभ राशि : आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। तनाव कम करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी परेशानियों को हल्के में न लें।
मीन राशि : अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी से ऐसी बात न कहें, जिससे रिश्तों में कड़वाहट आए। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। विदेश से जुड़े व्यापार या कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690



