25 जुलाई 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज का दिन जैसे आपके करियर के दरवाज़ों पर नई रोशनी लेकर आया है। आपका आत्मविश्वास आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा और व्यापार में धन लाभ की खुशखबरी भी मिल सकती है।
वृष राशि : किसी धार्मिक माहौल में जाने का मौका मिलेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। नौकरी में मेहनत रंग लाएगी और प्रमोशन की खबर दिल को सुकून दे सकती है।
मिथुन राशि : नया बिजनेस शुरू करने का विचार मन में जन्म ले सकता है। घर में खुशियों की हलचल तब बढ़ेगी, जब आप संतान की इच्छा पूरी करेंगे।
कर्क राशि : अचानक आने वाले खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं, इसलिए समझदारी से कदम बढ़ाएं। नौकरी बदलने का विचार अभी थोड़ा रोक लें, समय आपके पक्ष में आने वाला है।
सिंह राशि : समाज में रहकर काम करना आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोलेगा। बिजनेस में बदलाव करने से बचें, क्योंकि जो चल रहा है वही आपके लिए बेहतर है।
कन्या राशि : नौकरी में प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है, बस किसी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है।
तुला राशि : काम व्यवस्थित तरीके से चलता रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और इससे फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा, क्योंकि किसी तरह की जांच हो सकती है।
वृश्चिक राशि : किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से उपलब्धि मिल सकती है। स्टाफ के सहयोग से कार्यस्थल का माहौल अनुशासित रहेगा।
धनु राशि : पिछले कुछ समय से जिन योजनाओं पर काम कर रहे थे, उनके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इसके लिए मेहनत बनाए रखने की जरूरत है। युवा पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे और पूरी कोशिश करेंगे।
मकर राशि : मीडिया और प्रिंटिंग से जुड़े बिजनेस में नए अनुबंध मिल सकते हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने की कोशिश करें। ऑफिस के काम व्यवस्थित रहेंगे।
कुंभ राशि : अधिक काम करने के बजाय अच्छा काम करने पर जोर रहेगा। कमरे, काम करने के तरीके या रोज की आदतों में छोटे, लेकिन उपयोगी बदलाव कर सकते हैं।
मीन राशि : प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। ये संपर्क आगे चलकर फायदेमंद रहेंगे। संतान के करियर से जुड़ी समस्या में दोस्तों से सही सलाह और मदद मिलेगी। इससे आपका तनाव भी कम होगा।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690


