धर्म

11 सितंबर 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाए रखेगा। युवाओं के लिए अपने किसी प्रयास को साकार करने का सही समय है।

वृष राशि : कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। सभी गतिविधियों के दौरान अपनी मौजूदगी बनाए रखें।

मिथुन राशि : तरक्की के नए रास्ते भी खुलेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।

कर्क राशि : कुछ नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। पार्टनरशिप से जुड़ी कोई योजना बनी हुई है, तो उसे लागू करने का भी उचित समय है।

सिंह राशि : परिवार में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। अकेले सब संभालने के बजाय सही व्यक्ति को सही जिम्मेदारी देना अधिक समझदारी होगी।

कन्या राशि : आर्थिक मामले में छिपा खर्च सामने आ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मन बदल सकता है। अपनी निजी योजनाएं हर किसी से साझा न करें।

तुला राशि : कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार का साथ और वाहन सुख मिलेगा। बाधाएं समाप्त होंगी। मित्रों का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि : जीवनसाथी के करियर में भी कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है। आय में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि : कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपके लिए परेशानी खड़ी करने का प्रयास कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों का मानसिक दबाव कम होगा।

मकर राशि : राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद, जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। नया वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि : छोटे बच्चों के साथ बिताया समय आपकी सारी थकान और तनाव दूर कर देगा। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का ध्यान जरूर रखें।

मीन राशि : भागदौड़ कुछ ज्यादा रहेगी और कई कामों के कारण मन थोड़ा उलझा हुआ महसूस कर सकता है।आपके भीतर ऊर्जा की कोई कमी नहीं रहेगी, बस उसे सही दिशा में लगाना जरूरी होगा।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button