धर्म

7 मार्च राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल 7 मार्च, दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। साथ ही आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर शनि, बुध और सूर्य का त्रिग्रही योग कुंभ राशि में होगा, जबकि गुरु और शुक्र मीन राशि में होंगे। ऐसे में आज का दिन वृष और कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा।

मेष राशि: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रखरखाव पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करेंगे, जिससे आपके सुकून मिलेगा। होली की वजह से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में सुधार के योग हैं और आपको नए अवसर मिलने की पूरी उम्मीद है। जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई समस्या चल रही है तो किसी सरकारी अधिकारी की मदद से समाप्त हो जाएगी। आपके व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आने वाले समय में आपको अत्यधिक लाभ देंगे। शाम के समय आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसलिए खाने-पीने से परहेज करें।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी का पूजन करें और 21 मंगलवार तक गुड़-चना अर्पित करें।

वृषभ राशि: कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर शुभ है। इन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। घर में चहल-पहल और उत्साह का माहौल रहेगा। लव लाइफ में भी आज आपके रोमांच रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पड़ोसियों से भी आज तालमेल बना रहेगा। वैसे आज मौसम में बदलाव की वजह से पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी महसूस हो सकती है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।

मिथुन राशि: कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन में आज किसी बात पर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें, क्योंकि जल्दबाजी में किया गया काम बिगड़ सकता है, जिससे आपका नुकसान हो सकता है। वाहन में अचानक खराबी आने से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। होली वाले दिन परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और एक-दूसरे को रंग भी लगाएंगे। नौकरी पेशा जातकों के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें और लाल गाय को रोटी दें।

कर्क राशि: सलाह से फायदा होगा। आनंदित और उत्साहित रहेंगे, इन पर त्योहार का रंग छाया रहेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलझाया जा सकता है। भाइयों और मित्रों के सहयोग से नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आज जीवनसाथी की सलाह से आपको फायदा होगा, जिससे दोनों के रिश्ते मज़बूत होंगे। आज शाम आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपके बजट से बढ़कर खर्च होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने से उत्साहित होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी, लेकिन आज क्रोध और उतावलेपन पर काबू रखें।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, चावल का दान करें।

सिंह राशि: धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आज कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें अन्यथा यह वाद-विवाद कानूनी मसला बन सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। अपने परिवार की समस्याओं को धैर्य से समझाएं और बड़े लोगों के सहयोग से आज आपके अटके हुए सरकारी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को आज कैश की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संध्या के समय धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और मंदिर में नारियल रखें।

कन्या राशि: प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। होली पर किसी धार्मिक स्थल पर जाना पसंद करेंगे। घर में होली से जुड़े कुछ खास व्यंजन बनाए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे और आपका सम्मान करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए होली बाद कुछ नए प्रयोग करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और पिता का सहयोग मिलेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने में बिताएंगे।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। होली पर पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

तुला राशि: समाज से वंचित सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा और होली के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मित्रों के वजह से होली पर कुछ खर्चे कर सकते हैं। परिवार में किसी से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। नौकरी पेशा जातकों के आज अधिकार और जिम्मेदारी बढ़ेगी। सामाजिक कार्य करने से आपको समाज से वंचित सहयोग मिलेगा और सभी आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करते हुए दिखाई देंगे, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। व्यवसाय में दिन आज आपको अधिक मेहनत करवाएगा, जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शाम को छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

वृश्चिक राशि: भाग्य का भरपूर साथ रहेगा। आज संतान की सरकारी नौकरी से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे संतान के भविष्य को लेकर चिंता कम रहेगी। कामकाज में व्यस्तता के बीच आज आप अपने जीवन के लिए समय जरूर निकालेंगे। नया व्यापार शुरू करने में भाग्य का भरपूर साथ रहेगा, लेकिन बेवजह के खर्चे आज सामने आएंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति भी आज बहुत अच्छी है। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आपके पारिवारिक बिजनस की कठिन परिस्थितियों में आपके पिता का सहयोग सहायक होगा, जिससे पारिवारिक व्यवसाय में चल रही समस्या समाप्त हो जाएगी। आज शाम परिवार के साथ होली के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि: खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज किसी चर्चा को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं, क्रोध पर काबू रखें अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है। होली की वजह से घर में कुछ ना कुछ प्रोग्राम होता रहेगा। छात्रों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। सेहत के प्रति सतर्क रहें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में आज कुछ कमी देखने को मिल रही है। यदि आप अपने मन की बात दूसरों के सामने प्रकट नहीं करते हैं तो रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज शाम का समय धर्म और अध्यात्म पर व्यतीत होगा।
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत करें और हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

मकर राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। लव लाइफ को रिश्तों में बदलने के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। राजनीतिक लोगों को जनता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा, जिससे भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें पूरा लाभ मिलने की संभावना है।
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ राशि: संबंधों में सुधार आएगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन भविष्य की नई योजनाएं लेकर आएगा। होली की मौके पर घर में खास व्यंजन बनाए जाएंगे। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा और आप उनके विचारों को प्राथमिकता देंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज सभी को उनके काम के दम पर मात देंगे। अगर कोई समस्या चल रही है तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा और आप भ्रम से मुक्ति पाने का कोई नया रास्ता खोजेंगे। शाम का समय होली के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह स्नान करने के बाद से शाम तक 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि: घरेलू कार्यों में भाइयों का सहयोग मिलेगा
आज संतान और जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। अच्छे कार्यों से आपके परिवार का नाम रोशन होगा और बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी काम बनते चले जाएंगे। व्यापारियों को भी लाभ के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन होली बाद व्यवसाय के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विवाह संबंधी परेशानियां भी आज खत्म होंगी। होली पर घरेलू कार्यों में भाइयों का सहयोग मिलेगा। यदि आपने कोई कर्ज लिया है तो आज उससे आपको मुक्ति मिलेगी, लेकिन किसी भी तरह के लेन-देन से बचना होगा। शाम को आपके परिवार में मेहमानों का आगमन होगा।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु, व्यवसाय में सफलता एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko odpremo hladilnik, pogosto ne vemo, kaj hitro pripraviti. Preproste ideje dokazujejo, da so lahko okusni obroki tudi zdravi, zato jih velja bolje spoznati. jeseni specite osliča s sojo Pozimi rebra pogosto postanejo suha Vonj iz pečice razkrije sočna bedra najpogostejši razlog za jutranja skodelica razkrije grenkobo Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro vidimo, da lahko iz preprostih sestavin pripravimo okusen in hranljiv obrok brez zapletenih trikov.