धर्म

26 अक्टूबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज भाग्यवृद्धि का दिन है। विदेश से अच्छे समाचार जातक को मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आपका प्रत्येक कार्य सफल होगा। माता से संबंध अच्छा रहेगा। आज मान-सम्मान प्राप्त होगा।

वृष राशि: आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे, इसलिए आवश्यक निर्णय न लें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें। परिवार के साथ मनमुटाव होगा। दोपहर के बाद दोस्तों के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा। नौकरी व बिजनेस में मायूसी मिलेगी।

मिथुन राशि: भावनाओं में बहने से बचना होगा। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहें। प्रेम में ब्रेकअप की बहुत हद तक संभावनाएं हैं। अनजान लोगों से बचें। समाज में अपयश मिल सकता है। पढ़ाई के लिए दिन बढ़िया है, लेकिन गलत संगत की वजह से काम में मन नहीं लगेगा।

कर्क राशि: संभलकर कदम उठाना होगा। परिवार के साथ ज्यादा क्रोध से बचें। नींद पूरी ना होने से सेहत बिगड़ सकती है। जातक की यात्रा के योग है। कलाकारों के लिए दिन उत्तम है। खर्च अधिक होगा। नौकरी में लाभ होगा, काम कम होगा, लेकिन कलिंग्स की साजिश का शिकार होंगे। व्यवसाय को खुद से चलाएं नहीं तो नुकसान संभव है।

सिंह राशि: आज का दिन परिवार के साथ मस्तीभरा बितेगा। दोपहर के बाद जातक के उपर क्रोध और गुस्सा हावी रहेगा। अधिक खर्च होने से धन की परेशानी बढ़ेगी। सरकारी कामों में रुकावट आएगी। नौकरी में बॉस जातक के काम से असंतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशि: आज परिवार में खुशियां रहेगी, जिसका आनंद पूरा घर वाले उठाएंगे। अगर जातक किसी के साथ रिलेशन में है तो घरवाले उसके खिलाफ रहेंगे। लॉकडाउन में जातक घर की सजावट पर ध्यान देंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। नौकरी के नए ऑफर मिलेंगे, जो भविष्य के लिए बढ़िया है।

तुला राशि: आज जातक मध्यम फलदायी रहेगा। आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। जातक का दिन सुख-शांति से बितेगा। बिजनेस का माहौल अनुकूल रहेगा। दोपहर के बाद मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। धनहानि के साथ-साथ मानहानि भी हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन होगा।

वृश्चिक राशि: असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ नहीं रहेंगे। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। दोपहर के बाद समय अच्छा गुजरेगा। ऑफिस में भी मन मुताबिक रहेगा। काम का बोझ कम होगा। दोस्तों के साथ अनबन होगी।

धनु राशि: आज भावनाओं के बंधन में बंध जाने का अनुभव होगा। कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। जातक को भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से जातक खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश के योग हैं।

मकर राशि: आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी रहेगी। आज वाहन चलाने का आनंद लेंगे। बिजनेस में यश मिलेगा। नए कपड़े और ज्वैलरी पर धन का खर्च होगा। नौकरी में जातक के काम की सराहना होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं है।

कुंभ राशि: आज के दिन लोगों से प्यार नहीं मिलेगा। वाद-विवाद से बचें। नए काम की शुरुआत आज ना करें। दोपहर के बाद सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थोड़ा बहुत शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। बिजनेस के लिए दिन बढ़िया है। प्यार करने वालों के लिए दिन अच्छा नहीं है। विवाद से बचें, नहीं तो अलगाव की पूरी संभावना है। बच्चों का ख्याल रखें।

मीन राशि: आज के दिन सुबह के समय सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विचारों से संयम रखें। धन को लेकर परेशानी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद आकस्मिक धन मिलने से स्थिति थोड़ी कंट्रोल होगी। बिजनेस से लाभ होगा। दोस्तों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। यात्रा योग है। पति-पत्नी के बीच अनबन व प्यार दोनों रहेगा।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Najdete další Hádanka pro ty, kteří mají jestřábi zrak: Najdete rukavici za IQ test: Najdete Nalezení hrubé chyby na obrázku Extrémně inteligentní lidé najdou 3 rozdíly Jaký je rozdíl mezi dvěma Orchidej nekvete: květinářství poskytlo dva