आष्टासीहोर

आयुषी छाजेड़ का वर्षी दान वरघोड़ा निकला, लेगी दीक्षा

आष्टा। श्वेतांबर जैन समाज की नगर की बेटी आयुषी छाजेड़ दीक्षा लेगी। इसको लेकर नगर में वासी दान वर घोड़ा नगर में बड़ी धूमधाम से निकला। इसमें हजारों की संख्या में सामाजिक बंधुओं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। युवा एवं नृत्य करते हुए नेमिनाथ भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, बग्गी और घोड़े पर सवार आयुषी छाजेड़ द्वारा वर्षी दान करती हुई जैन श्वेतांबर मंदिर पहुंचे, जहां पर जैन साध्वी ने बताया कि मार्च में आस्था नगर की बेटी आयुषी छाजेड़ का दीक्षांत समारोह होगा। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल महामंत्री पहलवान देवकरण मालवीय मित्र मंडल द्वारा बहन आयुषी छाजेड़ का पुरानी सब्जी मंडी में स्वागत किया, साथ में सकल समाज अध्यक्ष सुरेश सुराना, हुकम बोहरा, ललित अग्रवाल, श्याम शर्मा, सलील, अशोक डाबी, अशोक भूतिया, रामेश्वर मेहता, मुकेश नामदेव, अशोक सोनी, संजीव सोनी, पांचम बबलू सुराणा, दशरथ मेवाड़ा, दीपक मारुति आदि बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, blog e siti personali aiutano a organizzare idee e progetti. Il tema merita un'analisi più approfondita. Quel piccolo dettaglio sulle sette piante problematiche E se fosse il momento di raccontarti con più libertà? Un blog personale cresce insieme alla tua voce, senza fretta.