आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

कलेक्टर ने 10 प्रतिशत ऊर्जा बचत करने के निर्देश दिए

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि समस्त शासकीय कार्यालयों की ऊर्जा खपत में कम से कम 10 प्रतिशत की बचत की जाए।

सीहोर। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि समस्त शासकीय कार्यालयों की ऊर्जा खपत में कम से कम 10 प्रतिशत की बचत की जाए। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित करें कि कार्यालय में जरूरत न होने पर उपकरण को मेन स्विच से ऑफ करें। कार्यालय से जाते समय समस्त विद्युत उपकरणों को स्विच ऑफ करें। कार्यालयों में गुणवत्तायुक्त एल.ई.डी. बल्ब का उपयोग करें, जो सामान्य बल्ब की अपेक्षा विद्युत की बचत करते हैं एवं अधिक समय तक खराब भी नहीं होते हैं। कम्प्यूटर की स्क्रीन सेवर की जगह ब्लेंक पर सेटिंग करें, इससे विद्युत की बचत होगी। एयर कंडीशनर (ए.सी.) की सेटिंग आदर्श तापमान पर करें एवं यदि आवश्यक न हो तो एयर कंडीशनर का उपयोग न करें।
यथासंभव करें लाइट का उपयोग-
विद्युत की बचत के लिए कम्प्यूटर मॉनिटर, प्रिंटर, कॉपियर की स्लीप मोड में सेटिंग करें। कार्यालय के पंखे में इलेक्ट्रॉनिक रेगुलेटर का उपयोग करें। यथासंभव टास्क लाईट का इस्तेमाल करें, न कि पूरे कमरे की लाईट जलाएं। शासकीय कार्यालयों में ऊर्जा का अपव्यय न होना भी सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपने आवासों में भी ऊर्जा की कम से कम 10 प्रतिशत बचत करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Un simple bouillon peut transformer une recette de restaurant, même sans ingrédients coûteux. Les techniques qui expliquent ce résultat méritent d'être étudiées plus en détail. fouet manuel ou électrique : réussir la génoise Le café refroidit vite sur le comptoir, et cette simple scène prolonge naturellement la réflexion. En cuisine, une recette réussie tient aussi au rythme du service, à la fraîcheur des produits et à la précision des gestes.