आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

स्वागत-सत्कार के साथ बुजुर्ग तीर्थदर्शन यात्रा के लिए रवाना

जिलेभर से 50 तीर्थ यात्री गए काशी विश्वनाथ, विधायक, भाजपा नेता एवं अधिकारियोें ने किया रवाना

सीहोर-रेहटी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना केे तहत जिलेभर से 50 बुजुर्ग यात्रियों को स्वागत-सत्कार के साथ काशी विश्वनाथ की यात्रा पर रवाना किया गया। इससे पहलेे जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मेें विधायक सुदेेश राय एवं कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने यात्रियों का माला पहनाकर एवं शॉल-श्रीफल से स्वागत-सत्कार किया। इसके बाद कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने यात्रियोें कोे उनकी सुरक्षा कोे लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद जिला मुख्यालय से गाड़ियों से उन्हें भोपाल स्थित कमलापति रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। यहां से सभी यात्री तीर्थदर्शन ट्रेन से काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना को फिर से शुरू किया गया है। योजना के तहत 19 अप्रैल को पहला जत्था रवाना किया गया। मुख्य आयोजन कमलापति रेलवे स्टेशन पर रखा गया था, लेकिन जिला स्तर भी अलग-अलग स्थानों पर तीर्थ यात्रियों को रवाना करने से पहले उनका स्वागत-सत्कार किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं कलेक्टर ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत-सत्कार किया। नसरूल्लागंज मेें भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियोें ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। इछावर विधायक करण सिंह वर्मा ने तीर्थ यात्रा पर गए बुजुर्गों का स्वागत किया। आष्टा में विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, बुधनी में विजय सिंह राजपूत तथा अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्प माला पहनाकर तीर्थ यात्रियों को काशी की तीर्थ यात्रा के लिए कमलापति रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। सभी ने उन्हें तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा यात्रा को सुगम बनाने के साथ ही यात्रा के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। तीर्थयात्री विजय सिंह, देवा जी, लक्ष्मण सिंह, मोतीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए हमें तीर्थ यात्रा कराई है, करा रहे हैं। इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button