आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

जिलेभर में बह रही है ज्ञान की गंगा, कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू

- शक्तिपुंज धाम ग्राम डिमावर में चल रहा शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

सीहोर। इस समय जिलेभर में जगह-जगह ज्ञान की गंगा बह रही है। इस दौरान नगर के विश्वनाथ पुरी में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। इधर जिले के ग्राम डिमावर में शक्तिपुंज धाम पर नवरात्रि के अवसर पर शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
सीहोर में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर विश्वनाथ पुरी में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन शुरू हुआ। कथा प्रतिदिन रात 8 से 11 बजे तक होगी। श्रीराम कथा का वाचन ब्रह्मलीन पूज्य त्यागी जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य उद्धव दास महाराज द्वारा किया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरूष एवं युवा शामिल हुए। कलश यात्रा की शुरूआत पशुपतिनाथ मंदिर अवधपुरी से हुई। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए विश्वनाथ पुरी पहुंची। यहां पर कथा वाचक उद्ववदास महाराज सहित कलश यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भजनों की धुन पर जमकर डांस भी किया। कथा का समय प्रतिदिन रात 8 से 11 बजे तक रहेगा।
डिमावर में चल रहा शतचंडी महायज्ञ-
इधर जिले के ग्राम डिमावर स्थित शक्तिपुंज धाम पर नवरात्रि के मौके पर शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमदभागवत कथा का आयोजन चल रहा है। शतचंडी महायज्ञ की शुरूआत नवरात्रि के पहले दिन 2 अप्रैल से हुई। श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ 3 अप्रैल से हुआ। कथावाचक वृंदावन की प्रीतिहरि दीदी हरदिन श्रीकृष्ण की लीलाओं से उपस्थित श्रोताओं को मनमुंग्ध कर रही हैं। वे हर दिन अलग-अलग लीलाओं का वर्णन करके श्रीमदभागवत कथा श्रवण करा रही हैं। शतचंडी महायज्ञ के यज्ञाचार्य विवेक तिवारी हैं। उनके सानिध्य में महायज्ञ का विधिवत कार्य चल रहा है। महायज्ञ एवं कथा की पूर्णाहूति एवं भंडारा 10 अप्रैल को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Malo limonine lupinice, na katero pogosto pozabimo, lahko jedem doda svežino brez odvečne soli. Takšne preproste zamisli je vredno podrobneje raziskati. znanci svetujejo vrelo vodo, a brez arome Kako izbrati naslednji okusen obrok? Poskusite lahke recepte s svežo zelenjavo, stročnicami in zelišči, ki združujejo preprostost ter dobro hranilno vrednost.