आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

Sehore News :हमें गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के सिपाही हैं जिसके लिए देश सबसे पहले दल उसके बाद : रवि मालवीय

सीहोर जिले के सभी 19 मंडलों में बूथ स्तर पर मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

सीहोर। जनसंघ से लेकर आज भारतीय जनता पार्टी तक के एक लंबे संघर्ष के बाद पार्टी का लगातार विस्तार पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत, परिश्रम का ही परिणाम है। जिस जनसंघ रूपी पौधे का रोपण 1951 में हुआ था सबके परिश्रम, कड़ी मेहनत के बाद आज वो पौधा एक वटवृक्ष के रूप में सबके सामने है। जब हम सब इस वटवृक्ष की छांव में बैठते हैं तो इसको लगाने वाले, इसका विस्तार करने वाले पार्टी के उन सभी पितृ पुरुषों को कैसे भूल सकते हैं, जिन्होंने भाजपा को इस मुकाम तक पहुंचाने में अपना सब कुछ खपा दिया। हम सब ऐसी पार्टी के सिपाही हैं, जिसके लिए देशहित सर्वोपरि है और दल बाद में। ये बातें भाजपा सीहोर जिले के जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सीहोर नगर भाजपा कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम को सीहोर विधायक सुदेश राय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस पार्टी के कार्यकर्ता हैं उस पार्टी को खड़ा करने में हमारे वरिष्ठों ने खूब मेहनत की। हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के सिपाही हैं, जिनके सेनापति ने भी अपना पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित कर दिया। इससे पहले कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाके के साथ रैली भी निकाली। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्चुअल अभिभाषण सुना। इस अवसर पर सीहोर विधायक सुदेश राय, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार गुप्ता, सीताराम यादव, नरेश मेवाड़ा, नूतन राठौर, रीना मिश्रा, सीमा परिहार, पंकज गुप्ता, हृदेश राठौर, प्रिंस राठौर, मानसिंग पवार सहित बड़ी संख्या में जिला एवं नगर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का नगर भाजपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
सलकनपुर मंडल में भी मनाया गया स्थापना दिवस
भाजपा के स्थापना दिवस पर सलकनपुर मंडल द्वारा भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व का दिन है कि आज के दिन ही हमारी पार्टी जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी बनी थी। जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी का बनना करोड़ों भारतीयों के साथ ही हम सब पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भी गर्व का विषय है। आज हम जिस पार्टी के कार्यकर्ता हैं उस पार्टी को यहां तक लाने में हमारे वरिष्ठों ने खूब मेहनत की। दिन-रात पार्टी के लिए काम किया और लगातार संघर्ष करते रहे। इससे पहले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का ध्वज भी फहराया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, रामनारायण साहू, आसाराम यादव, अनार सिंह चौहान, राजेंद्र पटेल, गजराज सिंह चौहान, सुभाष पाल, सावित्री चौहान, सुनीता हरिनारायण चौहान, आनंद गोपाल पटेल, चेतन पटेल, मंगल टेलर, निदेश साहू, राजेश सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni giorno il profumo della carne in cucina invita a provare nuovi sapori. Le ricette di MEAT TO meritano un approfondimento. sembra una frittella al formaggio D'inverno, vin per i crauti bastano 20 grammi Tra polpette e burger, nidi filanti all'ananas Seguire i consigli degli amici non porta sempre al risultato sperato: da MEAT TO, però, ricette curate e piatti ben eseguiti trasformano ogni scelta in una certezza.