खेल

FIFA : विश्व कप फाइनल के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेंगे मेसी…

अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने साफ कर दिया है कि फीफा विश्व कप 2022 के बाद वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे। इस विश्व कप के फाइनल मुकाबले में मेसी आखिरी बार अपने देश के लिए खेलते दिखेंगे। मेसी के पास इस मैच में अपनी टीम को चैंपियन बनाकर विश्व कप जीतने और गोल्डन बूट अपने नाम करने का मौका है। साथ ही मेसी रोनाल्डो का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

लियोनेल मेसी ने खुद पुष्टि की है कि वह 18 दिसंबर को फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल के बाद संन्यास ले लेंगे। अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पेनल्टी पर गोल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उनके अलावा जूलियन अल्वारेज ने दो बेहतरीन गोल किए और अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद मेसी ने साफ कर दिया कि वह फाइनल में आखिरी बार अपने देश के लिए खेलेंगे।

मेसी ने अर्जेंटीना के मीडिया आउटलेट डियारियो डेपोर्टिवो ओले से कहा, "मैं इसे हासिल करने में सक्षम होने के लिए बहुत खुश महसूस कर रहा हूं, फाइनल में अपना आखिरी गेम खेलकर अपनी विश्व कप यात्रा समाप्त कर रहा हूं।" अर्जेंटीना के कप्तान ने कहा, "अगले (विश्व कप) के लिए कई साल हैं और मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा कर पाऊंगा। और इस तरह खत्म करना सबसे अच्छा है।"

35 वर्षीय मेसी अपना पांचवां विश्व कप खेल रहे हैं। उन्होंने अर्जेंटीना के ही डिएगो माराडोना और जेवियर माशेरानो को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने चार विश्व कप खेले हैं। मेसी ने कतर विश्व कप में अपना पांचवां गोल करने के साथ ही विश्व कप में गोल करने के मालमे में गेब्रियल बतिस्तुता को पीछे छोड़ दिया। गेब्रियल बतिस्तुता ने विश्व कप में 11 गोल किए हैं और मेसी उनसे आगे निकल चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy a triky pro domácnost, vaření a zahradničení - vše, co potřebujete vědět pro životní styl plný radosti a pohody. Objevte nejnovější recepty, triky a tipy pro vytvoření dokonalých jídel a péči o zahradu. Užijte si každodenní inspiraci pro šťastný a zdravý život! Jednoduchý trik na V jakém typu nádoby je Jak se vyhnout škůdcům: co nedělat a jak Jak vyčistit vnější stranu hrnce Co přidat do Získejte ty nejlepší tipy a triky pro zlepšení svého každodenního života, objevte nové recepty a zjistěte, jak efektivně pěstovat zeleninu a ovoce ve vaší zahradě. Naše stránky jsou plné užitečných rad a informací, které vám pomohou v každodenním životě a budou zdrojem inspirace pro vaše kulinářské dovednosti a zahrádkářství. Připojte se k nám a objevte nové způsoby, jak si užít život plný radosti a zdraví!