खेल

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया..

भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया। यह रनों के अंतर से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। वहीं, भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड 257 रन से जीत का था, जो उन्होंने 2007 में बरमूडा के खिलाफ हासिल की थी। शानदार शतक जड़ने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में दो शतक की बदौलत 283 रन बनाए।

इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 390 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 116 रन और विराट कोहली ने 166 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 22 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 73 रन बनाए। अशेन बंडारा चोटिल होने की वजह से मैदान पर नहीं आ सके। इस तरह टीम इंडिया ने 317 रन से जीत दर्ज की।

भारत ने श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप भी कर दिया। भारत ने पहला वनडे 67 रन और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था। चौथी बार टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले 1982/83 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। इसके बाद 2014/15 में श्रीलंका के भारत दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 5-0 से जीत हासिल की थी। वहीं, 2017 में भी पांच मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने 5-0 से अपने नाम किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ako sa zbaviť mšiek bez poškodenia záhrady: jednoduchý spôsob Ako spoznať, že idealizujete lásku: 3 "červené vlajky Aromatická marináda na Ako sa zbaviť buriny na Ako rýchlo a Plastové nádoby v kuchyni: tichý zabijak tisícov ľudí Ilustrácia babičky: 50 pohárov nie je dosť na Soté baklažány 5 spôsobov, ako chrániť paradajky pred chorobami v lete: Boh zeleniny: ako liek Extrémy lásky: od posednutia po strach z Účinný spôsob, ako sa Tajomná prísada - recept na dokonalé pečené Záhradník identifikoval najhorší čas dňa na zalievanie: voda Kaviár zo cukety: tradičná pochúťka Riziko vysokého obsahu sodíka v potravinách a jeho vplyv Chrobák zemiakový - ako americký škodca Prečo ženy v domácnosti vyzývajú, aby utierali hrnce čajovými vrecúškami? Revolučné módne pravidlo: Do vášho