खेल

IPL: हार के बाद रिषभ पंत का फूटा गुस्सा, हमने जीतने लायक खेल ही नहीं दिखाया

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली के लिए प्लेआफ में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी थी लेकिन वह ऐसा करने से चूक गई। मुंबई के खिलाफ टीम की हार के बाद कप्तान रिषभ पंत ने माना टीम ने अच्छा खेल नहीं दिखाया। वहीं उनका कहना था कि टीम ने हार से सबक लिया है और अगले सीजन दमदार वापसी करेगी।

मैच के बाद पंत ने कहा, "मुझे लगता है कि ज्यादातर मुकाबलों में हम उस मुकाबले के टाप पर ही रहे थे लेकिन उन कुछ मौकों पर जब कि हम मुकाबले के टाप पर थे इसे अपने हाथ से फिसलने दे दिया। यह एक चीज है जो हम पूरे टूर्नामेंट के दौरान लगातार करते रहे। मुझे ऐसा लगता है कि शायद इस मुकाबले को जीतने के लायक ही नहीं थे।" "मुझे नहीं लगता है कि दबाव जैसी कोई बात नहीं है बस हमें बेहतर योजना बनाने और इसको अच्छी तरीके से अमल में लाने की जरूरत थी। यही एक चीज है जो करने की जरूरत थी और हमने इसी एक चीज को पूरे टूर्नामेंट के दौरान करने में चूक की है। तो अपनी की गई गलतियों से हमने काफी कुछ सीखा है और अगले सीजन में हमारी टीम दमदार तरीके से वापसी करेगी।"

आगे उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम 5 से 7 रन कम रह गए थे, हमने इतने कम रन भी नहीं बनाए थे। दरअसल हमने इस टूर्नामेंट के दौरान काफी अच्छी गेंदबाजी की है लेकिन आज के इस मैच में दूसरे हाफ के खेल में ओस आ गई और इसकी योजाना को अमल में लाने में हमने चूक कर दी। हमने अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की, यह बहुत ही ज्यादा मुश्किल है लेकिन हमें इसे स्वीकार करते हुए इससे सबक लेने की जरूरत है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Де beste hack voor een goed leven, heerlijke recepten en handige artikelen over moestuinieren - je vindt het allemaal op onze website. Kom langs en ontdek praktische tips en trucs om het meeste uit het leven te halen, nieuwe gerechten te proberen en je moestuin tot bloei te brengen. Laat je inspireren en leer hoe je van elk moment kunt genieten! Uitdaging voor Rebus voor mensen met Alleen een Hoog IQ? Vind het getal 2025 in 5 seconden in Verschillen tussen twee leeuwen: scherpzinnigheid vereist om snel Duivels moeilijke puzzel: Ontcijfer het geheim van de hyacintenweide: Zoek de woorden 'paddenstoel', 'geit' en Ontdek de 3 verschillen Superkrachtentest: vind 5 verschillen in 17 Ontdek een onbekende fout in een Ongewone puzzel: vind 3 verschillen in een foto van Alleen mensen met een hoog Verplaats slechts één Ontdek de Ontdek de drie details die de twee koninginnen De bijna onmogelijke uitdaging voor de slimsten: het vinden Alleen mensen met een Kun je het woord 'hamburger' in 6 seconden vinden: 'Hoog-IQ test: vind Optische illusie Изучайте самые полезные лайфхаки, рецепты и советы по огородничеству на нашем сайте. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из свежих овощей и фруктов, а также как выращивать здоровую и полезную еду у себя на участке. Наши статьи помогут вам стать настоящим профессионалом в кулинарии и огородничестве. Погрузитесь в мир полезных советов и новой информации прямо сейчас!