खेल

‘बर्थडे बॉय’ टॉम लाथम के रिकॉर्ड शतक से न्यूजीलैंड ने जीती वनडे सीरीज

नई दिल्ली
कप्तान और बर्थडे बॉय टॉम लाथम (नाबाद 140) के छठे वनडे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए पहले दूसरे वनडे मैच में नीदरलैंड्स को 118 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 264 रन का स्कोर बनाया और फिर नीदरलैंड्स की टीम को 34.1 ओवर में 146 रन पर समेट दिया। नीदरलैंड्स के लिए बेस डी लीड टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 37 रनों की पारी खेली। उनके अलावा  विक्रमजीत सिंह ने 31 और माइकल रिपन ने 18 रनों का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए। न्यूजीलैंड की ओर से माइल ब्रेसवेल ने तीन और ईश सोढी तथा काइल जेमिसन के खाते में दो-दो विकेट आए।  

टॉम लाथम की कप्तानी पारी
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने एक समय 32 रन तक ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद कप्तान टॉम लाथम ने एक छोर पर संभलकर खेलते हुए अपने करियर का छठा वनडे शतक जड़ दिया। लाथम ने 123 गेंदों पर 10 चौके और पांच छक्के की मदद से 140 रनों की नाबाद पारी खेली। उनका वनडे में यह छठा और कप्तान के रूप में तीसरा शतक है। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत ही न्यूजीलैंड की 250 के पार पहुंच पाई।

टॉम लाथम वनडे क्रिकेट के इतिहास में पांचवें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में अपने बर्थडे पर शतक जमाया है। लाथम ने अपने 30वें बर्थडे पर यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 25वें बर्थडे पर 134 रनों की शतकीय पारी खेली थी। लाथम के हमवतन रॉस टेलर भी यह कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने अपने 27वें बर्थडे पर पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 131 रन का स्कोर बनाया था। श्रीलंका के सनथ जयसूर्या भी अपने 39वें बर्थडे पर बांग्लादेश के खिलाफ 130 रन बना चुके हैं। वहीं, भारत के विनोद कांबली अपने 21वें बर्थडे पर इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेल चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Není vaše kuře křupavé? Odhalení chyb, které Tri životy Deset tajemství, která Oranžový zázrak na zahoně: Kouzelný Jak se přestat srovnávat s ostatními a konečně vydechnout: blog/2025/07/08 Tajný kód baterií: Jak se nikdy Proč šéfkuchaři Deciphering the Secrets of Cat Language in the Heart: Zlatá krása v Deset zvuků pro soustředění: Jak vytvořit klidovou Jak rozpoznat vlastní toxické myšlenky, které otravují vztahy: Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.