खेल

गेंदबाज के गुस्से का शिकार हुए वेंकटेश अय्यर

भारत के युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर शुक्रवार को दलीप ट्रॉफी के मैच में बुरी तरह घायल हो गए। मध्य क्षेत्र से खेलते हुए वेंकटेश बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए। पश्चिम क्षेत्र के तेज गेंदबाज चिंतन गाजा की थ्रो पर उन्हें सिर में चोट लगी। इसके बाद एंबुलेंस को मैदान पर बुलाना पड़ा। हालांकि, इसकी जरूरत नहीं पड़ी। मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र के बीच टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल कोयंबटूर में खेला जा रहा है।मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले वेंकटेश ने नौ गेंद पर 14 रन की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र के दौरान यह घटना हुई। चिंतन गाजा का सीधा थ्रो वेंकटेश के सिर पर लगा। वह गेंद लगते ही मैदान पर लेट गए। सिर के पिछले हिस्से में लगी चोट के कारण वेंकटेश दर्द से कराह रहे थे।दरअसल, गाजा की गेंद पर वेंकटेश ने छक्का मार दिया। इससे गाजा खुश नहीं थे। आमतौर पर तेज गेंदबाजों के साथ ऐसा होता है। गाजा की अगली गेंद को वेंकटेश ने सामने की ओर डिफेंस किया। गाजा ने गेंद उठाकर वेंकटेश को रनआउट करने के लिए थ्रो किया। गेंद स्टंप की जगह वेंकटेश के सिर में लगी। अय्यर इस घटना के बाद कुछ देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके। उन्हें ले जाने के लिए मैदान पर एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन अच्छी बात यह थी कि वेंकटेश खुद ही चलकर बाहर गए। बाद में उन्होंने बल्लेबाजी की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Naučte sa nové triky a užitočné tipy na našej stránke plnej životných hackov, kuchynských receptov a užitočných článkov o záhradkárstve. Získajte inšpiráciu pre svoj domáci život a objavte nové spôsoby, ako si uľahčiť každodenné úlohy. Vyskúšajte naše nápady a buďte pripravení na nové a zaujímavé skúsenosti. Buďte lídrom vo svojom domácom prostredí a nechajte sa inšpirovať našimi článkami. Sledujte nás a buďte informovaní o novinkách a praktických radách, ktoré vám môžu ušetriť čas a energiu. Užite si svoj život s našimi užitočnými nápadmi a tipmi! Ako správne chovať Príprava a výsadba cibúľ gladiol: tipy Objavte tisíce užitočných tipov pre všedný život, skvelé recepty a užitočné články o pestovaní záhrady na našej stránke. Dajte si pozor na naše najnovšie články a vyhľadajte najlepšie rady a triky na zlepšenie vášho každodenného života.