खेल

जाकिर नाइक को कतर से बुलावा, पूरे विश्व कप के दौरान धार्मिक भाषण देंगे..

फीफा विश्व कप 2022 में जाकिर नाइक को आमंत्रित किया गया है। भारत में जाकिर नाइक को भड़काऊ भाषण देने के चलते प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी है। हालांकि, जाकिर नाइक कई साल से देश से बाहर रह रहे हैं। अब जाकिर को फीफा विश्व कप में आमंत्रित किया गया है। वह पूरे विश्व कप के दौरान धार्मिक भाषण देंगे। नाइक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप है।हालांकि, फीफा की तरफ से जाकिर नाइक के शामिल होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह पूरी प्रतियोगिता के दौरान धार्मिक व्याख्यान देंगे।

साल 2016 में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर विभिन्न धार्मिक समुदायों और समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा या अन्य नकारात्मक भावनाओं को फैलाने और समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित और सहायता करने के आरोप लगे थे। इसके बाद भारत में इस संगठन को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया। नाइक ने भारत छोड़ मलेशिया में बसने का फैसला किया। वह फिलहाल मलेशिया में ही रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button