राज्य

इस्तीफों के बीच BJP को अपना दल ने दी नसीहत, कहा- आत्मसम्मान से ना हो खिलवाड़

लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अंदर भगदड़ मच गई है। स्वामी प्रसाद मौर्य के योगी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने के बाद कई और विधायकों ने इस्तीफे दे दिए है। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने बीजेपी को नसीहद दी है कि उन्हें अपने नेताओं के आत्मसम्मान का ध्यान रखना चाहिए।

आशीष पटेल अपना दल (एस) की वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं और अतीत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आशीष सिंह ने आगे कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य का एनडीए से जाना दुखद है। भारतीय जनता पार्टी को यह देखना होगा कि सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं के आत्मसम्मान से कोई खिलवाड़ ना हो पाए। अपना दल (एस) अपील करता है कि गृहमंत्री अमित शाह जी आगे आएं क्योंकि सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं की उम्मीद उनसे है।

अनुप्रिया पटेल सपा के हैं संपर्क में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी से लगातार विधायकों के इस्तीफों की झड़ी के बाद अपना दल (एस) के नेता का बयान सिरदर्दी बढ़ाने वाला है। क्योंकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा कर चुके हैं कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता (दयाशंकर सिंह) समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। राजभर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सपा के संपर्क में हैं। अनुप्रिया पटले और सपा नेतृत्व के बीच बातचीत चल रही है। अब सभी को अंदाजा हो गया है कि बीजेपी की उत्तर प्रदेश से विदाई तय है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nemusíte volat manželovi: Jak Jak se zbavit skvrn Jak poznat, že vám někdo Nejlepší termíny Jak jednoduše obarvit Bílé skvrny na jahodách: Nejsou to Pravda o zabíjení velryb v SSSR: Tajemství pod sedmi : "Jaké potraviny je nejlepší nejíst Polévka s Děti budou prosit o