राज्य

कैराना के बाद कल मुजफ्फरनगर और देवबंद में डोर टू डोर कैंपेन करेंगे अमित शाह

सहारनपुर मुजफ्फरनगर
यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वेस्ट यूपी में पूरी ताकत झोंक दी है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कैराना के बाद शनिवार को मुजफ्फरनगर और देवबंद जाएंगे। शाह सहारनपुर महानगर में भी डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। प्रभावी वोटरों के साथ भी संवाद कर भाजपा के लिए वोट मांगेगे। इस दौरान अमित शाह पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वेस्ट यूपी की सियासी नब्ज भी टटोलेंगे।

इससे पहले दो दिसंबर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आए थे। अब गृह मंत्री एक बार फिर सहारनपुर का रुख करने जा रहे हैं। वह अब शनिवार को आ रहे हैं। पार्टी की ओर से जारी अधिकृत कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को अमित शाह पहले मुजफ्फरनगर हेलीकाप्टर से उतरेंगे। वहां के कार्यक्रमों के बाद मुजफ्फरनगर से सड़क मार्ग से चलकर दोपहर ढाई बजे देवबंद पहुंचेंगे। देवबंद में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी कुंवर ब्रजेशसिंह के लिए वोट मांगेगे। उसके बाद सहारनपुर-मुजफ्फरनगर रोड स्थित कोटा स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी कालेज आएंगे। वहां पर सवा तीन बजे से चार बजे तक प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। कोटा के बाद गृहमंत्री सीधे दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल आएंगे। वहां पर 4.20 बजे से 5.20 बजे तक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही वेस्ट यूपी सियासी तस्वीर के बारे में भी जानकारी लेंगे।
 
महानगर में करेंगे जनसंपर्क
भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि अमित शाह साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक न्यू शारदानगर कालोनी में आएंगे। कालोनी में वह डोर-टू-डोर कैंपेन करके सहारनपुर नगर के भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर के लिए वोट वोट मांगेगे। शारदानगर इलाका दलित बाहुल्य है। वरिष्ठ नेता के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयरियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button