राज्य

बिहार के भाजपा विधायक चारपहिया वाहन पर सवार थे, अचानक चलती गाड़ी का खुला चक्‍का

बिहपुर (भागलपुर)
बिहार के भाजपा विधायक ई शैलेंद्र उस समय बाल-बाल बच गए जब उनके वाहन का चक्‍का अचानक खुल गया। उस समय उनका वाहन चल रहा था। विधायक वाहन पर सवार थे। इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, भागलपुर से शनिवार को एनएच 31 होकर तबेरा वाहन से बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र पटना जा रहे थे। खगड़िया जिले के चैधा बन्नी गांव के पास उनके वाहन का पिछे का चक्‍का खुल गया। चलती वाहन का चक्‍का खुलने से वाहन जोरदार आबाज से साथ घसीटाते चला गया।

विधायक शैलेंद्र बाल-बाल बचे। वे चोटिल हुए। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर आस-आस के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे। लोगों ने मदद की। इस दौरान लोगों को पता चला कि कार बिहपुर विधायक की है, वे जिनसे बात कर रहे हैं वे विधायक हैं। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना संबंधित थाना को दी थी कि विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्‍त हुई है। विधायक शैलेंद्र ने फोन पर बताया कि वे ईश्वर की कृपा से कुशल है। उनकी कार के पिछला बायां चक्‍का का सभी छह नट खुल गया। इसके बाद चलते-चलते वाहन से चक्‍का बाहर निकल गया। एनएच 31 पर जिस समय यह घटना घटी, संयोग से उस समय उस जगह कोई वाहन नहीं था। इसलिए बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके बाद वाहन की मरम्‍मत कराई गई। फ‍िर विधायक पटना के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button