राज्य

21 को ईडी दफ्तर के सामने कांग्रेस करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन, जिला मुख्यालयों में 22 को

रायपुर
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी, आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभावार निकाले जानी वाली यात्रा तथा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को ईडी के सम्मन के विरोध में राजधानी रायपुर में प्रदेश व्यापी धरने के लिये रणनीति बनाई गयी। बैठक की शुरूआत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अध्यक्षीय उद्बोधन में बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी दिया तथा प्रदेश भारत जोड़ो पदयात्रा के संबंध में जानकारी दिया तथा बताया कि एआईसीसी द्वारा यात्रा के मार्ग के बारे में विस्तृत विवरण मिलने के बाद रूपरेखा बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को ईडी के विरोध में प्रभावी प्रदर्शन राजधानी में तथा 22 जुलाई को जिला मुख्यालयों में होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष के नेताओं के दमन के लिये ईडी, आई.टी. का दुरुपयोग कर रही है। जो राहुल गांधी के बाद अब सोनिया गांधी को परेशान करने के उद्देश्य से ईडी का सम्मन भेजा गया है। कांग्रेस पूरे देश में इसका पुरजोर विरोध करेगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी 21 जुलाई को बड़ा प्रदर्शन कर मोदी सरकार की अलोकतांत्रिक कदम का विरोध करेगी। सभी कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विधायक, मंत्री, सांसद इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि सभी को ईडी का पुरजोर विरोध करना है। सभी पूरे सामंजस्य के साथ संगठन चुनाव में मदद करें। जहां आम सहमति न हो वहां समन्वय स्थापित करें। हमें सरकार की योजनाओं का फायदा आम आदमी तक पहुंचे इसके लिये कार्य करना है। बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, आभार प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button