राज्य

उदयाचल संस्था द्वारा कोविड-19 संक्रमित होम आईसोलेशन के मरीजों के लिए नि:शुल्क भोजन व्यवस्था

राजनांदगांव
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर उदयाचल संस्था द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की सहायता के लिए भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गई है। संस्था द्वारा दो सदस्यों वाले परिवार में एक सदस्य को कोरोना संक्रमित होने पर परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। संस्था द्वारा होम आईसोलेशन में रहने वाले कोविड संक्रमित मरीज एवं उनके परिवार के सदस्य को दोनों समय के भोजन के साथ नाश्ते का पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। जरूरतमंद व्यक्ति उदयाचल संस्था के दूरभाष क्रमांक 07744-296622 एवं 07744-299920 से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कोविड-19 से प्रभावित कई ऐसे परिवार होते हैं, जिनके घरों में मात्र दो ही सदस्य रहते हैं और उसमें से एक ही व्यक्ति जो काम करता है। उसे कोरोना हो जाने पर उस परिवार को भोजन की व्यवस्था करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को ध्यान में रखकर कलेक्टर श तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर उदयाचल संस्था ने यह जिम्मेदारी ली है। कोविड-19 के नए वेरिएन्ट से प्रभावित कोई भी व्यक्ति यदि घर में आइसोलेशन में है और उन्हें भोजन की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही हो तो वह व्यक्ति दूरभाष से संपर्क कर दोनों समय के भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Proč vám tablety na čtení Toto plemeno psů rozumí až 5 nápadů na Proc Jsou Vaše Jahody Malé na Vinné, Není Odrůda Udržuje vás ve střehu a sledí ve vašem životě: 5