राज्य

डिंपल यादव के पास कितनी दौलत और सोना-हीरा, अखिलेश यादव भी हैं कर्जदार

 लखनऊ

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट से सोमवार को नामांकन के समय अपने परिवार की संपत्ति और आमदनी का ब्यौरा दिया है। इसके मुताबिक अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव और बच्चों की कुल चल-अचल संपत्ति 40 करोड़ रुपए है। अखिलेश यादव को डिंपल यादव ने 8.15 लाख रुपए कर्ज दिया है।

अखिलेश यादव की कुल चल संपत्ति 8.43 करोड़ रुपए से अधिक है, जबकि डिंपल की 4.76 करोड़ रुपए से अधिक है। अखिलेश, डिंपल और अदिति की चल संपत्ति 13.30 करोड़ रुपए से ज्यादा है। अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्ति है, जबकि डिंपल के पास 9.61 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्ति है। उनकी कुल अचल संपत्ति 26.83 करोड़ रुपए से अधिक है।
    
सपा प्रमुख पर 28.97 लाख रुपए से अधिक की देनदारी है, जबकि उनकी पत्नी पर 14.26 लाख रुपए से अधिक की देनदारी है। हलफनामे के अनुसार, डिंपल यादव के पास 1.25 लाख रुपए का कंप्यूटर और 2,774 ग्राम से अधिक वजन के सोने के गहने, 203 ग्राम मोती), 127.75 कैरेट का हीरा है जिसकी कीमत 59,76,687 रुपए है।
 

अखिलेश यादव के पास 1.79 लाख रुपए कैश है, जबकि उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास 3.32 लाख रुपए की नकदी है। अखिलेश ने जो इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किए हैं उसके तहत 2016-17 में उनकी आय 7166998 रुपए थी, जो 2020-21 में बढ़कर 9398569 रुपए हो गई। उनकी पत्नी डिंपल यादव के इनकम टैक्स रिटर्न का ब्योरा भी दिया गया है। जिसमें 2016-17 में डिंपल की आय 5595690 रुपए दर्शायी गई। 2020-21 में उनकी आय बढ़कर 5914555 रुपए हो गई। उनके घोषणा पत्र में वारिसान के रूप में उनकी पुत्री अदिति यादव, पुत्र अर्जुन यादव तथा पुत्री टीना यादव का नाम भी दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zahoj duši a Jak vznikly názvy dnů v týdnu: odpověď učitele Jak udělat záchodovou mísi oslnivě bílou po jedné Rebus pro Jak rychle odstranit lepidlo ze samolepky