राज्य

इंडिया स्टार बुक और लिम्का बुक में दर्ज हुआ परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ का नाम

रायपुर
परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ बिलासपुर ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संघ का नाम इंडिया स्टार बुक आॅफ वर्ल्ड एवं लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। संघ को यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ राज्य में औषधीय पौधों के प्रति जनजागरूकता के लिए प्राप्त हुई है।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा होम हर्बल गार्डन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ बिलासपुर द्वारा 15 अगस्त से 15 सितम्बर 2021 तक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 लाख 85 हजार 890 औषधीय पौधों के संबंध में दस वनमंडल के घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें वनमंडल बिलासपुर, मरवाही, कटघोरा, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, बेमेतरा में परंपरागत वैद्यों के माध्यम से सतावर, ब्राम्ही, तुलसी, कालमेघ, गिलोय, मंडूपपर्णी, सहिजन, अश्वगंधा, बच, पत्थरचट्टा, अडूसा, निर्गुंडी, स्टीविया, गुड़मार, हडजोड़ आदि औषधीय पौधों को तैयार कर इसके महत्व और उपयोग की जानकारी दी गई।

परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ द्वारा कुल 11 लाख 85 हजार 890 औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैद्य संघ छत्तीसगढ़ ने कीर्तिमान स्थापित किया है। वैद्य संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय सचिव निर्मल कुमार अवस्थी ने बताया कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतु छह माह की कड़ी मेहनत पारंपरिक वैद्यों द्वारा की गई। रिकॉर्ड बनाने के लिए  टीम ने सतत् अपनी रिपोर्ट इंडिया स्टार आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों के दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए उन्हें अपने कार्यों का निरीक्षण सम्पन्न कराया। यह सम्मान समारोह आज छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड रायपुर के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के करकमलों द्वारा वैद्य संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वनवृत्त बिलासपुर के मुख्य वन संरक्षक नावेद शियाजूद्दीन एवं बिलासपुर के वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत के अलावा परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ के अध्यक्ष वैद्य भगवन्ता प्रसाद निषाद, उपाध्यक्ष वैद्य शुक्ला प्रसाद धुर्वे परियोजना प्रभारी वैद्य अवधेश कुमार कश्यप नर्सरी प्रभारी वैद्य संतोष यादव एवं गुन्जन यादव तथा बड़ी संख्या में परंपरागत वनौषधि वैद्य संघ छत्तीसगढ़ के सदस्य उपस्थित थे। बिलासपुर जिले में औषधीय पौधों के वितरण कार्य में इस वर्ष ईको क्लब बिलासपुर के छात्र छात्राओं के अलावा सर्वश्री डॉ. पानू हलदर, उत्तम तंबोली, निश्चय अवस्थी, विजय खैरवार एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pačios geriausios virtuvės patarimai, sveika gyvensena ir pasėlių priežiūros gudrybės - visa tai ir daugiau rasite mūsų tinklalapyje. Išmokite gaminti skanius patiekalus, rūpintis savo sodo augalais ir pasidalinkite su mumis savo patirtimi. Kurkite kartu su mumis ir tapti tikrais virtuvės bei sodo meistrais! Aukšto kraujospūdžio žmonės turėtų atidžiai valgyti šį produktą: Santuokos tema: kada kalbėti ir Naminė ryazhenka: skanus ir Išmanieji žmonės renkasi: įdomus alkoholio būdo testas Diadent" - odontologijos ateitis jau čia, su jumis: Kaip paruošti krapus žiemai: patys geriausi būdai Arbatos vartojimas ir kraujospūdžio sumažinimas: naujausi mokslininkų atradimai Pasidalinkime naudingais patarimais, kurie padės jums palengvinti kasdienį gyvenimą, išmokti naujus virtuvės triukus ir pasimokyti naudingų straipsnių apie daržą. Sveiki atvykę į mūsų svetainę!