राज्य

पति की हत्या का केस दर्ज करने पुहंची महिला को पुलिस ने भगाया

 गोंडा

गोंडा में पति की हत्या के मामले में न्याय की आस लेकर थाने पहुंची महिला की तहरीर लेने से पुलिस ने इनकार नहीं किया बल्कि उसे थाने से भगा भी दिया। जिसके बाद रोती-बिलखती महिला ने तरबगंज थाने के जिम्मेदारों पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के बेंगवा पथार का है। जहां बीते सोमवार की सुबह 35 वर्षीय रामपाल का शव गांव के बाहर खेत की मेड़ पर मिला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रामपाल के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर भूमि विवाद की वजह से उनकी तरफ मिली धमकी को लेकर हत्या करने के आरोप में नामजद तहरीर देने का प्रयास किया। मृतक की पत्नी गुड़िया का आरोप है कि उसे गुमराह कर पुलिस ने तहरीर न लेकर सिर्फ सूचना दर्ज की और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करेंगे।

गुड़िया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को जब वह नामजद तहरीर लेकर फिर थाने पहुंची तो वहां जिम्मेदारों ने उसकी तहरीर नहीं ली। आरोप है कि उस पर हत्या नहीं दुर्घटना की तहरीर देने का दबाव डाला। यहीं नहीं, पीड़िता को यह कहकर भगा दिया कि मुम्बई में रह रहे रामपाल के भाई के बयान दर्ज करने के बाद ही कार्रवाई करेंगे। जबकि, महिला का कहना है कि पति और उसके भाई से कई वर्षों से कोई सरोकार नहीं है।

पीड़ित महिला ने रोते बिलखते हुए बताया कि उसके चार छोटे-छोटे बच्चे है। पति की हत्या के बाद अब बच्चों का भरण-पोषण कैसे करेगी। ऐसे में पुलिस भी उसे न्याय न देकर प्रताड़ित कर रही है।  इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ संसार सिंह राठी ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत जानकारी में नहीं थी। प्रकरण को तत्काल देख रहा हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Narození v těchto 4 dnech: Jak se stát úspěšnými, Nebuďte zbytečně vyhazovat Jak dobře usmažit vejce: netradiční metoda, kterou zná Bolest lokte může být příznakem vážného onemocnění, neignorujte 7 tipů, jak jíst zmrzlinu, abyste se nesetkali s bolestí Jak správně prořezávat rybíz po sklizni: kterých keřů se Dodržujte tuto metodu Jak se starat o své zdraví: Jak se Pijete dostatek vody, ale Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!