राज्य

प्रमोद दुबे को लखीमपुर-खीरी जिले के मोहम्मदी विधानसभा का मिला प्रभार

रायपुर
उत्तरप्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव  दिनेश कुमार सिंह ने पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि यूपी  विधानसभा चुनाव के मुख्य आव्जर्वर व छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे को लखीमपुर-खीरी जिला के मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। लखीमपुर पहुंचकर उन्हे निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभालने कहा गया है। इसकी जानकारी प्रहलाद पटेल,अध्यक्ष लखीमपुर-खीरी जिला कांग्रेस कमेटी व सिद्धार्थ त्रिवेदी,अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी लखीमपुर खीरी को भी संंगठन की ओर से भेज दिया गया है। दुबे को विधानसभा  क्षेत्र के पर्यवेक्षक व प्रत्याशी के साथ तालमेल करते हुए तत्काल काम शुरू करने कहा गया है। विदित हो कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रमोद दुबे यूपी के कुछ लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak odstranit skvrnu od bource morušového Trik s prázdnou Recept na gurmánskou svačinu: náklady olivy Jak často Jak se starat o Seznamování s rodiči partnera: Jak být rád a potřebujete to Recept na rychlé jídlo: Tabouleh salát recept