राज्य

बेटी को गांव के लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भड़का पिता का गुस्‍सा, हत्‍या कर साइफन में छिपा दी लाश

 महराजगंज

उत्‍तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव में 14 मार्च को हत्या कर साइफन में फेंकी गई किशोरी की लाश के मामले का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। मामला हॉरर किलिंग का निकला। गांव के एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद पिता ने ही बेटी की हत्या कर शव साइफन में फेंक दिया था। आरोपी पिता और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले गांव के युवक को जेल भेज दिया गया।

कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव के बाहर तंबू लगाकर किशोरी का परिवार उसी में रहता था। पुलिस के मुताबिक वह 11 मार्च से ही गायब थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। 14 मार्च को गांव के बाहर एक साइफन में ग्रामीणों ने बालिका का शव देख शोर मचाया। इसके बाद पुलिस पहुंची। एसपी प्रदीप गुप्ता ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। कोल्हुई थाना के प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने केस की विवेचना की। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद यह तथ्य सामने आया कि गांव का एक युवक का बालिका के साथ संबंध था। लड़की का पिता कई बार टोक चुका था। वारदात वाले दिन शाम को बालिका काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो उसका पिता ढूंढते हुए गांव के बाहर बागीचे में पहुंचा। वहां बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख आग बबूला हो गया। आरोपित युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

पुलिस की पूछताछ में भाई ने उगला राज
ब्लाइंड मर्डर केस के मामले में कोल्हुई पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। पूछताछ के लिए किशोरी के भाई व पिता को पुलिस ने बुलाया। अलग-अलग पूछताछ में दोनों के बयान में विरोधाभास मिला। कड़ाई से पूछताछ के बाद भाई ने बहन की हत्या का राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने पिता व आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बालिका के पिता को हत्या और शव छिपाने के मामले में और आरोपी युवक राकेश यादव को रेप व पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दिया। खुलासा करने वाली टीम में एसओ कोल्हुई अजीत सिंह के अलावा हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार राय, संजय सिंह शामिल रहे।

किशोरी की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया गया है। पिता ने ही बेटी की गला दबाकर हत्या की थी। हत्यारोपित पिता के अलावा एक युवक को नाबालिग से दुष्कर्म में जेल भेजा गया है।
प्रदीप गुप्ता, एसपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tajemství hloubky chuti: Přidávání kávy do čokoládového pečiva Odstranit pro všechny: Maximum, ale nikdo si Roční linaní koček na vině je jednoduchá chyba v Proc jsou jamky na Jak správně vybrat tvaroh pro večeři a vyhnout se nadměrnému Jak rozpoznat skryté obavy: Petiminutový test