राज्य

बस्तर फाइटर के 1000 अभ्यर्थियों को एसपी और कलेक्टर ने बांटी किताबें

नारायणपुर
नारायणपुर पुलिस द्वारा बस्तर फाइटर के लिए संचालित नि:शुल्क फिजिकल अभ्यास सह कोचिंग में शामिल अभ्यर्थियों को मंगलवार को एजुकेशनल किट वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल, कलेक्टर धर्मेश साहू, वनमंडलाधिकारी शशिगानंदन एवं एएसपी  नीरज चंद्राकर के हाथों नारायणपुर पुलिस द्वारा बस्तर फाइटर के लिए संचालित नि:शुल्क फिजिकल अभ्यास सह कोचिंग में शामिल अभ्यर्थियों तथा नारायणपुर जिले के बस्तर फाइटर के अन्य अभ्यर्थियों को लगभग 1000 एजुकेशनल किट (बस्तर फाइटर के लिए मानक किताब और नारायणपुर पुलिस द्वारा तैयार हिंदी-गोंडी संक्षिप्त शब्दकोश) प्रदान किया गया।

डीआरजी, ग्रेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर फाइटर के अभ्यर्थियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए एसपी जायसवाल ने कहा कि आप सभी खासकर जो अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्र से हैं अच्छी तैयारी और कड़ी मेहनत के दम पर नौकरी पा सकते हैं ताकि आप अपने क्षेत्र की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर साहू ने कहा कि नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित ट्रेनिंग, मार्गदर्शन और एजुकेशनल किट न सिर्फ बस्तर फाइटर भर्ती वरन सेनाओं और राज्य व देश के दर्जनों पुलिस और सशस्त्र बलों में नियुक्त के लिए कारगर साबित होगा। डीएफओ शशिगानंदन ने अपना अनुभव शेयर करते हुए सफलता प्राप्ति तक अपनी तैयारी जारी रखने की सलाह दी। इस दौरान डीएसपी अनुज कुमार, डीएसपी रितेश श्रीवास्तव, डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी मोनिका मराबी, आरआई दीपक साव और एसआई गणेश यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Prozkoumejte naše nejlepší tipy a triky pro vaši kuchyni, zahradu a životní styl. Učte se nové recepty, objevujte užitečné rady a články o pěstování zeleniny. Buďte inspirací pro svůj domov a žijte plnohodnotný život s našimi užitečnými články. Zahoj duši Jak vznikly názvy Jak udělat záchodovou mísi oslnivě bílou po jedné nápravě: Rebus pro lidi s výborným Jak rychle odstranit lepidlo ze samolepky nebo štítku – dvě Super IQ test: najděte 3 Jak úspěšně množit dračinec Co je rozdíl mezi těmito Trvalé řešení pro Jak si pěstovat sladké okurky bez Jak pěstovat chutné okurky bez hořkosti: praktické tipy Test IQ: Která Proč zkušení Proč zkušení zahradníci zalévají rostliny kyselinou jantarovou: 5 důvodů Okurky dozrají Neznámé tajemství: Rozdíl mezi papírovými ručníky a toaletním papírem Naučte se, jak udělat domácí domácí Pokusy s našimi jedinečnými tipy a triky. Najdete u nás také vynikající recepty na české speciality a užitečné články o zahradničení. Sledujte nás pro více inspirace a užitečných nápadů každý týden!