राज्य

योगी की घोषणा के बाद श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन में उछाल

नई दिल्ली
करीब एक तिहाई से अधिक श्रमिकों के पास अब श्रम कार्ड हो चुके हैं। देश में करीब 38 करोड़ असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना है। अभी तक 13.64 करोड़ कामगारों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। ऐसे श्रमिकों को पीबीएसबीवाई के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। भविष्य में, असंगठित कामगारों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। इसकी पहल उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कर भी दिया है।

योगी की घोषणा के बाद रजिस्ट्रेशन में उछाल
बता दें  योगी सरकार मार्च 2022 तक असंगठित क्षेत्र के 3 करोड़ से अधिक मजदूरों को 500-500 रुपये उनके बैंक खातों में 31 मार्च 2022 तक भेजेगी। यानी अगर आपके पास e-Shram कार्ड है और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो आप भी इस रकम के हकदार हो सकते हैं और अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्द करा लें।  क्योंकि योगी की घोषणा के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 25691084 से उछलकर 33347091 पर पहुंच गई है। ई-श्रम पोर्टल पर जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश भर में 13 करोड़ 64 लाख 59 हजार 329 श्रमिक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक कृषि क्षेत्र से 6 करोड़ 95 लाख लोग हैं। दूसरे नंबर पर निर्माण क्षेत्र में लगे कामगार हैं।

पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश
अगर टॉप 5 राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। यहां 3.33 करोड़ से अधिक लोगों के पास ई-श्रम कार्ड है। वहीं, दूसरे नंबर पर बंगाल है, जहां 2.31 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 1.37 करोड़ लोगों के साथ बिहार तीसरे नंबर पर है। चौथे पर ओडिशा और पांचवें पर झारखंड है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों में 52.52 फीसद महिलाएं और 47.48 फीसद पुरुष हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपके पास  आधार नंबर,  मोबाइल नंबर, जो आधार से जुड़ा हो और बैंक खाता होना जरूरी है। यदि किसी कामगार के पास आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह निकटतम सीएससी पर जा सकता/सकती है और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कर सकता/सकती है।

कहां कराएं रजिस्ट्रेशन
आप सीधे हेल्पडेस्क नंबर पर कॉल कर सकते हैं, अपने क्रेडेंशियल्स की पुष्टि करने के बाद, eSHRAM पोर्टल पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। वैकल्पिक रूप से, आप मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए eSHRAM पोर्टल या निकटतम CSC/SSK's केंद्र पर भी जा सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button