राज्य

CG के प्रसिद्ध एवं दुर्लभ पुरातत्व स्थल पर केंद्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी आगामी 18 मई 2022 से 20 मई 2022

रायपुर
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं दुर्लभ पुरातत्व स्थल को दर्शाने के लिये तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 18 मई 2022 से 20 मई 2022 तक रायपुर में  संस्कृति विभाग संग्रहालय के प्रांगण में स्थित कला वीथिका ,घडी चौक रायपुर  में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 18 मई 2022 को संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं क्लाउड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है | भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता में छत्तीसगढ़ का अतीत वर्तमान की तरह अत्यंत सुंदर और वैभवशाली रहा है |

हमारे राज्य में विभिन्न प्रकार की सभ्यता एवं संस्कृति पुराकाल में फलीभूत हुई है | कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल आज भी उन सभ्यता और संस्कृति की झलक हमें दिखाते है  उनकी सुन्दर कला ,मूर्तिकला एवं वास्तुकला के बारे में हमें बोध कराते है | राज्य में राज्य पुरातत्व विभाग एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित कई विशेष स्मारक प्रमुख है इनमें से कुछ  महत्वपूर्ण प्रसिद्ध एवं दुलर्भ मंदिर,किला एवं उत्खनन की जानकारी इस फ़ोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा  |

इस आयोजन के प्रमुख आयोजक ट्रेवलर लेखक एवं फोटोग्राफर दीपेंद्र दीवान का कहना है पुरातत्व स्मारको को देख कर उनकी सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संस्कृतियों के संवर्धन और उन लोगों के बीच आपसी समझ, उनके बीच परस्पर सहयोग और उनके विकास के बारे में  जानने का अवसर मिलता है | आज की युवा पीढ़ी अपनी सभ्यता एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिये जागरूक हो एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की धरोहर को जन- जन तक पहुँचा सके तथा उन्हें अपनी सभ्यता एवं इतिहास की जानकारी मिल सके इस उदेश्य को ले कर वह इस  फोटो प्रदर्शनी का आयोजन कर रहे है | इस आयोजन हेतु सेंट्रल इंडिया में विगत 26 साल से ट्रेवल कर रहे वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री अखिलेश भरोस विशेष रूप से सहयोग कर रहे है अखिलेश का कहना है मध्यभारत में छत्तीसगढ़ के मंदिर किला अत्यंत सुन्दर और मनोरम है पर्यटन के दृषिकोण से भी राज्य में बेहद संभावना है इस और लोगों का ध्यान लाना चाहते है ताकि स्थानीय लोगों को इससे रोजगार मिल सके  |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zahoj duši a Jak vznikly názvy dnů v týdnu: odpověď učitele Jak udělat záchodovou mísi oslnivě bílou po jedné Rebus pro Jak rychle odstranit lepidlo ze samolepky