राज्य

विधायक छन्नी साहू की सुरक्षा बढ़ाने विस अध्यक्ष ने गृहमंत्री से कहा

रायपुर
विधानसभा में कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने शून्यकाल में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से पूछा कि मेरे पति के खिलाफ झूठी शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। मैने लगातार पति के बेगुनाह होने का सबूत भी दिया है। फिर भी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

विधायक साहू ने कहा जब मेरे पति पर ही गलत तरीके से अपराध दर्ज कर लिया गया। जब प्रदेश में महिला विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो आम महिला कहां से सुरक्षित हो सकती है। मैने सुरक्षा लौटने के पहले सभी जगह अपनी बात रखी लेकिन इस सरकार में मेरी बात नहीं सुनी गई। खनिज विभाग ने षड्यंत्र पूर्वक कार्रवाई की। कहा, शासन के भ्रष्ट अफसर कार्य कर रहे हैं। सभी साक्ष्य तीन महीने पहले पूर्व एसपी को दिया था, लेकिन उसपर जांच क्यों नहीं हुई। सदन से विधायक ने न्याय की गुहार लगाई।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सदस्यों की सुरक्षा यह सरकार नही कर पा रही है। एक सदस्य को पुलिस रोकती है। ऐसे एसपी पर कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि एक महिला विधायक अपनी पीड़ा व्यक्त करती है। इससे प्रदेश में क्या संदेश जाएगा। एक रेत माफिया के खिलाफ जो भी जाएगा उसका यही हश्र होगा।

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा रेत खनन का विरोध करने पर एट्रोसिटी एक्ट लगाना कही से उचित नहीं है।
विधायक को सुरक्षा देने का अध्यक्ष ने कहाविधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने कहा गृहमंत्री इन सभी मामलों की जांच करवा लें और सदन उठने से पहले सदन को रिपोर्ट दें। विधायक छन्नी साहू को दोगुनी सुरक्षा प्रदान करने भी कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zahoj duši a Jak vznikly názvy dnů v týdnu: odpověď učitele Jak udělat záchodovou mísi oslnivě bílou po jedné Rebus pro Jak rychle odstranit lepidlo ze samolepky