राज्य

मतदाताओं में दिखा वोटिंग के लिए उत्साह, दो घंटा देरी से पहुंचे मतदाता

भिलाई
दुर्ग जिले के तीन निगम, एक पालिका व उतई नगर पंचायत के एक सीट पर मतदान शुरू हो गया है। 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी लेकिन मतदान केन्द्रों में सुबह 10 बजे के बाद ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। इसका मुख्य कारण बढ़ते ठंड को बताया जा रहा है।

दुर्ग जिले के 733 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से भिलाई में 463, रिसाली में 122, भिलाई चरोदा में 112 दल, जामुल में 35 व उतई में एक मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसके आलावा सभी मतदान केन्द्रों में 61 सेक्टर आॅफिसर की नियुक्ति की गई है जो मतदान पर अपनी निगरानी रखेंगे हुए हैं क्योंकि प्रदेश में इस बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की जगह बेलेट पेपर से मतदान कराया जा रहा है। सुबह 9 बजे तक एक घंटे में मतदान का सबसे अधिक प्रतिशत रिसाली नगर निगम क्षेत्र में दर्ज किया गया है। यहां 3.64 फीसदी, भिलाई चरोदा में 2.25 और भिलाई में 1.52 फीसदी लोग मत का प्रयोग कर चुके हैं जबकि जामुल में सुबह 9 बजे तक 2.81 फीसदी मतदान हुआ है।

भिलाई चरोदा नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को पहले 2 घंटे के मतदान में मात्र 10 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हुआ सुबह 10:00 बजे तक कुल 10 फीसद मतदान ही पढ़े थे भिलाई चरोदा नगर निगम के 40 वार्ड में मतदान के दौरान कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
4 frázy, ktoré môžu zničiť vzťahy: psychológ odhaľuje účinky urážok Letná večera so vzdušnou veľkou nocou a dubajskou Ako často sa Chrumkavá a zlatá: recept na dokonalé namastenie kurča s Rýchly recept na dokonalé Najlepšie rastliny na Ako dosiahnuť dokonalé Ako skladovať klobásu bez chladenia: