धर्म

25 फरवरी राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है, जो आपके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकता है। आज आप सबके हित के बारे में सोचेंगे। आज के दिन एक लक्ष्य पर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करनी होगी। यदि आप किसी नए काम की योजना बना रहे थे, तो उसमें भी आप आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने अपने कामों में सूझबूझ दिखाई, तो वह लंबे समय तक लटक सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आप विनम्रता बनाए रखें। यदि आपको किसी की कोई बात बुरी लगे, तो भी आप उससे ना कहें। किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग विदेश की यात्रा पर जाने की सोच रहे थे, उनके लिए आज कोई अच्छा अवसर आ सकता है। आप जीवन साथी के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी गलती को दोहराने से बचना होगा, नहीं तो आपके लिए समस्या हो सकती है। आपकी बहुमुखी प्रतिभा से भी आपको लाभ होगा। आज के दिन आपके कुछ मित्र आपकी समस्याओं को सुलझाने में आपकी मदद करेंगे। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो किसी बात पर विवाद खड़ा हो सकता है। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी से आप संतान के भविष्य संबंधित कुछ योजनाओं को बनाने को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको परिवार में यदि किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगे, तो आप उससे अवश्य कहें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका अपने परिजनों के प्रति प्रेम व स्नेह बना रहेगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि व विवेक से ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्रों में भी आपकी पूरी रुचि जागृत होगी। आपको कुछ पुण्य कार्य को करने का भी मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनको व्यवसाय संबंधी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से पूछ कर ही निवेश करें।

कन्या राशि : आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है, तो उससे नरमी से पेश आएं वरना आपका वह धन फंस सकता है। परिवार के सदस्यों में चल रहे आपसी वाद-विवाद में दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। निजी मामलों में आप अपनी रुचि बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और लगन से अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप व्यवसाय संबंधित कुछ योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपके औद्योगिक मामलों में तेजी आएगी, लेकिन साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बात साझा न करें। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

वृश्चिक राशि : आज के दिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचाने बचना होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी बात से परेशान चल रहे हैं, तो उनसे उन्हें छुटकारा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। लेन-देन के मामले में आप अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट तरीके से रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और आपकी अपने कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपको कामकाज में पूरी मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आप एक लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। आप अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। आज आप किसी से भी अपने काम आसानी से निकलवा पाएंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी अपने परिजनों से नजदीक या बढेगी। आपको कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार संबंधी योजनाओं में आप जल्दबाजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने आवश्यक कार्य पर पूरा ध्यान दें, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। आज आपको संतान के मन की बात को जानना होगा, तभी उनके कैरियर को लेकर आप आगे बढ़ पाएंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। दान धर्म के कार्यों के प्रति भी आपकी रूचि जागृत होगी। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपकी भाई बंधुओं से कुछ नजदीक या बढ़ेगी। आप किसी खुशखबरी के मिलने से फूले नहीं समाएंगे। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको एक लक्ष्य रखना होगा तभी सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि : आज आप रक्त संबंधी रिश्तों को जोड़ने की पुरी कोशिश में लगे रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों की दी गई जिम्मेदारियों पर भी खरे उतरेंगे। जीवनसाथी से आज आपकी किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9200382100, 9669282874, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Jak vycvičit Jak zdravě vypadající potraviny mohou zničit váš jídelníček během Jak vyčistit zlato za 10 minut: domácí leštění pomocí jedlé Jak se vám vrátí zrak: Sedmiminutový rituál, o kterém se Zamiloval ses do Jak zhubnout, když se břicho nezmenší: 5 Jak pomoci dítěti vyrovnat Stékání vás Nový tajný Jak zalévat česnek v Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.