Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

युवाओं को बूथ मेनेजमेंट के गुर सिखा रहे शशांक

सीहोर। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस  नेता शशांक सक्सेना क्षेत्र में काफी सकि्रय हैं। पार्टी की विचार धारा से युवाओं को वह जोड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वह हाथ से हाथ जोड़ो और मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत युवाओं के साथ बैठकें आयोजित कर रहे हैं, इन बैठकों में  बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा शामिल हो रहे हैं। रविवार को श्री सक्सेना ने सीहोर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मगरदा में बूथ लेबल पर बैठक आयोजित की गई जिसमें दर्जनों गांव के युवा शामिल रहे। जिन्हें संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्री सक्सेना ने कहा कि  एक बूथ 25 यूथ हमारी रणनीति है, हमें गांव गांव ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी की विचार धारा से जोड़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं को बताया कि बूथ बहुत महत्व पूर्ण इकाई है इसे हमे मजबूत बनाना है। हर बूथ पर हमारी कांग्रेस विचार धारा के ज्यादा से ज्यादा सदस्य होना चाहिए।
उन्होंने बैठक में युवाओं से अपील की है कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीति और तानाशाही के खिलाफ वह खुलकर आवाज उठाएं। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों के मुददों को ज्यादा ज्यादा लोगों को बताएं। श्री सक्सेना ने कहा कि आज देश में कुछ पूंजी पतियों की सरकार है। आमजन, किसान परेशान है युवाओं को नौकरी नहीं, कांग्रेस की बढ़ती लोक प्रियता से सत्ता रूढ़ भाजपा घबरा गई है। सरकार तानाशाही पर उतारु हो रही है। अडानी का मुददा जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उठाया तो षड़यंत्र पूर्वक उनकी संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई। लेकिन सच की आवाज दबेगी नहीं जनता आज सत्य के साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controllo il telefono prima del caffè e noto quanto tempo affidiamo ai contenuti personali. Per capire meglio questo fenomeno, vale la pena approfondirne origini e possibilità. Pochi o troppi mirtilli: cosa cambia colazione dolce o salata: Caffè nero o zuccherato: aggiunta benefica Potare male le rampicanti prima della primavera quattro bevande meglio degli spuntini serali alimentazione ideale per i reni Autunno: guida Mirtilli o banane: meglio per la pressione Ogni mattina, davanti al caffè, mi accorgo di quanto bastino poche righe per mettere ordine nei pensieri. Un blog personale cresce così: con costanza, curiosità e una voce riconoscibile.