Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर: भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, जिलेभर में किया गया झंडावंदन, युवा मोेर्चा ने लगाई युवा चौपाल

सीहोर जिले के सभी 19 मंडलों के 1220 बूथों पर बूथ समितियों ने मनाया स्थापना दिवस

सीहोर। जिले में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि मालवीय जिला कार्यालय पर मनाए गए स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती, सीहोर विधायक सुदेश राय के साथ जिला कार्यालय पर पार्टी का झंडावंदन कर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन भी सुना। इधर युवा मोेर्चा ने जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर युवा चौपाल लगाई।
इसके पूर्व सभी अतिथियों ने उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मार्ल्यापण किया। जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों ने जनसंघ रूपी जिस पौधे का रोपण किया था। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में उक्त पौधा आज वटवृक्ष बन गया। ये पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता की मेहनत का ही परिणाम है। श्री मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के अभियान में जुटी हुई है। सरकार की योजनाएं हर बूथ पर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पहले बीमारू राज्य हुआ करता था। आज मध्यप्रदेश विकसित राज्यों में शामिल है। जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जी-जान से लगी हुई है। हम उस दल के कार्यकर्ता हैं, जहां राष्ट्र प्रथम, फिर दल और अंत में स्वयं को रखते हैं। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती, विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं का लाभ जन-जन को दिलाने के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को संगठन से जोड़ने के लिए मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित हैं। सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर सीहोर जिले के सभी 19 मंडलों के 1220 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। सभी मंडलों में बूथ पर निवासरत वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया। जिला कार्यालय पर भी जिला अध्यक्ष ने स्थापना दिवस पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, महिला नेत्रियों का सम्मान किया।
मंडलों में भी हुआ झंडावंदन-
भाजपा केे स्थापना दिवस के अवसर पर सीहोेर जिले के सलकनपुर मंडल सहित सभी मंडलों में भी झंडावंदन किया गया। सलकनपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में सबसेे पहले भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष प्र्रेेमनारायण मीणा द्वारा झंडावंदन किया गया। इस दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेेल, वरिष्ठ नेता अनार सिंह चौैहान बनवीर सिंह चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहेे। सीहोर नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौैर ने झंडावंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौैजूद रहे।
युवा मोर्चा ने सभी मंडलों में लगाई युवा चौपाल-
भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में सभी मंडलों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा चौपाल लगाकर नव मतदाताओं से संवाद किया गया। युवा चौपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बनाई गई युवा नीति व सरकार के द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर युवाओं से चर्चा की गई, साथ ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से युवाओं को जोड़ने की बात कही गईं। इसके बाद भाजपा का झंडावंदन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सुना गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की तर्ज पर देश आगे बढ़ रहा है। बुदनी विधानसभा में युवा मोेर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी चेतन पटेल के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने रेहटी एवं नयागांव मेें युवा चौैपाल लगाई। इस दौरान युवाओं से संवाद करके उन्हें सरकार द्वारा युवाओें के लिए किए जा रहे कार्योें के बारे में बताया गया। जिला उपाध्यक्ष चेतन पटेेल ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार नेे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रखी हैैं तोे वहीं अब सरकार युवाओें केे लिए कई भर्तियां भी निकाल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Cum se prepară o marinată universală potrivită Când să deschideți ferestrele pentru a evita mucegaiul și 2025/10/18/Cățeii pot Cât de multă pâine pot mânca: 3 semne subtile cum să îți Semne ale iubirii necondiționate: Top 4 Sfaturi