Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

देवीलोक महोत्सव: सीएम शिवराज रखेंगे आधारशिला, शामिल होंगे एक लाख से अधिक लोग

आष्टा, रेहटी सहित कई अन्य स्थानोें पर निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा

सीहोर। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ सलकनपुर स्थित मां विजयासन धाम पर चल रहे देवीलोक महोेत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सलकनपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे देवीलोक की आधारशिला रखेंगे और देवीलोक प्रदेशवासियों को सौपेंगे। इस दौैरान आयोजन के साक्षी सीहोर जिले के एक लाख से अधिक लोेग भी रहेंगे, जो कार्यक्रम मेें शामिल होेकर आयोेजन की गरिमा कोे बढ़ाएंगे।
देवीधाम सलकनपुर में 29 मई को तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया था। इसके बाद दो दिनोें से लगातार यहां पर अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। देवी लोक महोत्सव में 31 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे और देवी लोक की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 1.25 बजे सलकनपुर पहुंचेंगे। यहां वे देवीलोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे सलकनपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। सलकनपुर में आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ स्वास्थ्य एवं सीहोेर जिले केे प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौैधरी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा साधु-संत भी यहां पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्र्रम मेें बुदनी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों केे अलावा शिवराज कैैबिनेेट केे मंत्री भी शामिल होंगे।
तीन डोम बनाए, दो हेलीपेड भी किए तैयार-
सलकनपुर में आयोजित होेने वाले देवीलोक महोेत्सव के मुख्य कार्यक्रम के लिए तीन डोम बनाए गए हैं। ये डोम सलकनपुर हेलीपैड केे नजदीक एक खेत पर बनाए गए हैं। यहीं पर एक हेलीपैड भी बनाया गया हैै और एक हेलीपैड पहले से मौजूद है। दो हेलीपैड बनाए गए हैैं, ताकि यहां आने वाले व्हीआईपी कोे कोई परेशानियां न आए। कार्यक्रम मेें शामिल होने वाले लोगोें के लिए भी वाहनोें की व्यवस्थाएं जुटाई गईं हैैं। बताया जा रहा हैै कि एक हजार से ज्यादा बसोें कोे गांव-गांव से लोगों कोे लानेे के लिए लगाया गया है। इसके अलावा आयोजन में बड़ी संख्या मेें छोटेे वाहनोें से भी लोग पहुचेंगे।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस-
देवीलोक महोत्सव के लिए सीहोेर जिलेे केे पुलिस बल केे अलावा राजगढ़, गुना, रायसेन, होशंगाबाद सहित कई अन्य जिलों से भी पुलिस बल यहां पर बुलवाया गया है। मंगलवार को एएसपी गीतेेश गर्ग एवं अन्य अधिकारियोें ने सभी पुलिसकर्मियों कोे ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर दिया। सलकनपुर से लेकर आंवलीघाट, इधर मालीबायां एवं होशंगाबाद रोड की तरफ इटारसी तक पुलिस की टीमें तैनात की गईं हैं। कार्यक्रम स्थल केे आसपास भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैैनात रहेगा। सलकनपुर मेें उपर जाने वाले सड़क एवं वाहन मार्ग पर भी जगह-जगह पुलिस टीमोें को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी पल-पल की जानकारी भी ले रहे हैैं।
कलेक्टर ने संभाला सलकनपुर में मोेर्चा-
देवीलोक महोत्सव को लेकर चल रही तैैयारियोें पर सतत निगरानी रखनेे के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह नेे भी यहीं पर मोेर्चा संभाल लिया है। वे लगातार आयोजन की तैयारियोें पर नजर बनाए हुए हैं। उनकी निगरानी में कार्यक्रम केे आयोजन की बेहतर तैयारियां चल रही हैं। इस संबंध मेें वे लगातार अधिकारियोें की बैैठक भी ले रहे हैैं।
आष्टा-रेहटी में निकाली भव्य चुनरी यात्रा, शामिल हुए लोग-
देवीलोक महोत्सव के पूर्व आष्टा नगर मेें भव्य चुनरी यात्रा भी निकाली गई। नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा की अगुवाई एवं विधायक रघुनाथसिंह मालवीय के मुख्य आतिथ्य में विशाल 200 मीटर चुनरी यात्रा स्थानीय मानस भवन से गाजे-बाजे के साथ निकाली, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मां पार्वती तट पहुंची, जहां जीवनदायिनी मां पार्वती को चुनरी समर्पित की। चुनरी यात्रा में आगे डीजे व ढोल की थाप पर नागरिक थिरकते हुए चल रहे थे, वहीं महिलाएं एक जैसी चुनरी की साड़ी में चुनरी उठाते नजर आई। चुनरी यात्रा के मुख्य अतिथि विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने कहा कि उज्जैन की तरह अब प्रदेश सरकार ने देवीधाम सलकनपुर को पर्यटक स्थल जैसा सुसज्जित करने का निर्णय लिया है। हम बहुत भाग्यशाली हैं जो नागरिकों की सुख-सुविधाओं के साथ ही धार्मिक स्थलों को सुसज्जित करने जैसी भाजपा सरकार हमें मिली है। चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष एवं मातृशक्ति शामिल थी। विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने चुनरी यात्रा में शामिल सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा नगर आस्था से सराबोर नगर है। यह चुनरी यात्रा नहीं आस्था की यात्रा है, जिसमें इतनी संख्या में लोगों ने शामिल होकर आस्था की डुबकी लगाई।
रेहटी में पुष्पवर्षा कर चुनरी यात्रा का किया गया स्वागत-
देवीलोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पहले रेहटी नगर के सभी वार्डों में प्रचार रथ ने भ्रमण किया। इस दौरान भव्य चुनरी यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान देवी लोक की आधारशिला रखने के लिए शिला भी एकत्र की गई। प्रचार रथ के वार्डों में पहुंचने पर नागरिकों ने प्रचार रथ में स्थापित देवी विजयासन की चरण पादुका का पूजन किया। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं सहित नन्हीं-नन्हीं बालिकाएं भी देवी की विशाल चुनरी हाथो में लेकर चुनरी यात्रा में शामिल हुई। सारे बोलो जय माता दी, चलो सलकनपुर 31 मई, मैया तेरी जय जयकार जैसे नारों का उद्घोष करते हुए चुनरी यात्रा रेहटी नगर के सभी वार्डों से निकाली गई। इस दौरान डीजे की ताल पर महिलाएं एवं बालिकाएं झूमते हुए, गाते हुए और मैया की जय-जयकार करते हुए नजर आई। इस दौरान अनेक स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत किया। चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं तथा नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quando il coltello scivola bene sulla carne, si capisce già molto dalla qualità. Nelle ricette di MEAT TO, cotture precise e ingredienti scelti trasformano gesti semplici in piatti memorabili: vale la pena approfondire questo approccio. il dettaglio che rende le patate croccanti croccantezza senza uova né burro E se fosse proprio il momento di provare qualcosa di nuovo? Da MEAT TO, le ricette prendono forma in piatti curati e generosi, con ingredienti scelti e sapori capaci di mettere tutti d'accordo.